अपवाह कक्षा 9

अपवाह


अपवाह अध्याय को विस्तार से समझने हेतु प्रमुख वीडियों लिंक (पूर्णतः निःशुल्क)

    1.       अपवाह: सिंधु नदी तंत्र / Drainage : The Indus River System

https://youtu.be/Y06qU2BvHYI

    2.       अपवाह (Drainage):गंगा नदी तंत्र और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र / The Ganga and The Brahmaputra River System

https://youtu.be/yLB71OW6HYY

    3.       अपवाह (Drainage):प्रायद्वीपीय नदियाँ /The Peninsular Rivers

https://youtu.be/LhDUn9wYWII

    4.       अपवाह/Drainage:झील /Lake

https://youtu.be/np2MKsKDQx8

    5.       कक्षा के भूगोल के अन्य अध्यायों को समझने क लिए प्लेलिस्ट की लिंक

https://bit.ly/3oHsijT

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान के सभी विषयों सहित अन्य कक्षाओं के कटेंट देखने की यू ट्यूब लिंक

https://youtube.com/eclassesbymanishsir


महत्वपूर्ण तथ्य :

1.   अपवाह” एक क्षेत्र के नदी तंत्र की व्याख्या के लिए उपयोग होता है।

2.   एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे अपवाह द्रोणी कहते हैं।

3.   गंगा की मुख्य धारा भागीरथी देवप्रयाग में अलकनंदा से मिल जाती है।

4.   हरिद्वार में गंगा पहाड़ां को छोड़ कर मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है।

5.   ब्रम्हपुत्र नदी में तिब्बत में गाद कम होती है क्योंकि तिब्बत एक शुष्क तथा शीत क्षेत्र है।

6.   प्रायद्वीपीय भारत की मुख्य नदियों में नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी हैं।

7.   भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर जोग पर प्रपात है। इसकी ऊंचाई 255 मीटर है।

8.   पृथ्वी के धरातल का 71 प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है लेकिन इसका 97 प्रतिशत जल लवणीय है।

9.   पृथ्वी पर केवल 3 प्रतिशत भाग ही स्वच्छ जल के रूप में है जिसका 3/4 भाग हिमानी के रूप में है।

10. मानव निर्मित झीलों में गोविंद सागर, राणा सागर और निजाम सागर महत्पूर्ण हैं।

11. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है।

12. सुंदरवन नाम यहां पाए जाने वाले सुंदरी पौधे के कारण पड़ा।

13. भारत में मीठे पानी की प्राकृतिक झीलेंः- वुलर, डल, भीमताल, नैनीताल, लोकताक तथा बड़ापानी हैं।

14. ब्रम्हपुत्र नदी माजुली नाम का नदी दीप का निर्माण करती है।

15. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेजन नदी की है।

16. भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी की है।

17. सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों हैं - सतलुज, व्यास, झेलम, चिनाव, रावी, जास्कर, नूबरा, श्योक तथा हुंजा।

18. अंबाला नगर सिंधु तथा गंगा अपवाह द्रोणी के जल विभाजक पर स्थित है।

19. रॉयल बंगाल टाइगर सुंदरवन डेल्टा में पाए जाते हैं।

20. ब्रम्हपुत्र को तिब्बत में सांगपो तथा बांग्लोदश में जमुना कहा जाता है।।

अध्याय में प्रयुक्त महत्वपूर्ण शब्दावलि और उनके अर्थ

अपवाह : एक क्षेत्र के नदी तंत्र की व्याख्या के लिए उपयोग किये जाने वाला शब्द।

जल विभाजक : दो अपवाह द्रोणियों को एक दूसरे से अलग करने वाला पर्वत या उच्च भूमि।

हिमानी : अंग्रेजी में इसे ग्लेशियर कहते हैं।

गॉर्ज : हिन्दी में इसे महाखड्ड कहते हैं जो कि “वी“ आकार की घाटी का ही विशिष्ट रूप हैं। इसके पार्श्व (बाजू) तीव्र तथा खडी दीवार के समान होते हैं। इनकी रचना प्रायः कठोर शैलों (चट्टानों) युक्त क्षेत्र में होती हैं।

विसर्प : अंग्रेजी के एस अक्षर की आकृति के समान नदी प्रवाह।

गोखुर : गाय (गौ) के खुर के समान आकृति।

खाड़ी : समुद्र का वह जलीय क्षेत्र जो तीन ओर से स्थल से घिरा हो।

वितरिका : मुख्य नदी की छोटी धारा।

स्पिट और रोधिका (बार) : समुद्र की लहरें तट जो तट से टकरा कर वापस होती हैं और साथ में कंकड़, पत्थर और बालू लेकर लौटती हैं, जिनको तट के समानांतर एक बांध के रूप में जमा कर देती हैं। जिनको रोधिका या बार कहते हैं। ये रोधिका या बार या तो समुद्र के जल में डूबे होते हैं या उच्च ज्वार आने पर डूब जाते हैं। किन्तु जो रोधिका समुद्र जल में कभी न डूबे उनको रोध या बेरियर कहते हैं। रोधिका तट के समानांतर होती हैं जब यह तट के लम्बवत हो जाती है तो इसे स्पिट कहते हैं। इसे भू जिह्वा भी कहते हैं। स्पिट का एक सिरा तट से लगा हुआ होता है जबकि दूसरा सिरा समुद्र में होता है।

अंर्तदेशीय अपवाह द्रोणी :- वह अपवाह द्रोणी जो जल राशि की कमी होने के कारण किसी भी नदी, तालाब, समुद्र से नहीं मिलकर जमीन में ही समाप्त हो जाती है या उसका जल वाष्पित हो जाता है अंर्तदेशीय अपवाह द्रोणी कहते हैं। इस तरह की द्रोणियों के जल से बनी झील को अंर्तदेशीय झील कहते हैं।


प्रश्नावली (पाठ्यपुस्तक आधारित )

1.   दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए -

(i) बूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हे?

(क) राजस्थान                  (ख) पंजाब                (ग) उत्तर प्रदेश           (घ) जम्मू -कश्मीर

उत्तर           (घ) जम्मू – कश्मीर

(ii) नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है?

(क) सतपुड़ा                    (ख) अमरकंटक          (ग) ब्रह्मागिरी           (घ) पश्चिमी घाट के ढाल

उत्तर           (ख) अमरकंटक

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवाली झील है?

(क) सांभर                       (ख) बूलर                 (ग) डल                   (घ) गोबिंद सागर

उत्तर           (क) सांभर

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?

(क) नर्मदा                       (ख) गोदावरी             (ग) कृष्णा                 (घ) महानदी

उत्तर           (ख) गोदावरी

(v) निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

(क) महानदी                    (ख) कृष्णा                (ग) तुगभद्रा                 (घ) तापी

उत्तर           (घ) तापी

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।

(i) जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर : कोई भी ऊँचा क्षेत्र, जैसे - पर्वत या उच्च भूमि दो पड़ौसी अपवाह द्राणियों को एक दूसरे से अलग करती है। इस प्रकार की उच्च भूमि को जल विभाजक कहते हैं।

उदाहरण :-  1. प्रायद्वीपीय भारत में पश्चिमी घाट प्रमुख जल विभाजक है।

2. अंबाला नगर, सिंधु तथा गंगा के जल विभाजक हरियाणा राज्य में स्थित है।

(ii) भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?

उत्तरः गंगा नदी द्रोणी।

(iii) सिंधु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?

उत्तर : सिंधु नदी मानसरोवर झील के निकट तिब्बत से तथा गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री हिमानी से है।

(iv) गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए? ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?

उत्तर : अलकनंदा और भगीरथी ये दोनों गंगा की मुख्य धाराएं हैं। ये देवप्रयाग में एक - दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।

(v) लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?

उत्त्रः तिब्बत एक शीत और शुष्क क्षेत्र है जिससे वहाँ नदियों द्वारा निक्षेपण का कार्य नहीं हो पाता है इसलिए लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रम्हपुत्र नदी में कम गाद है।

(vi) कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने के पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?

उत्तरः नर्मदा और ताप्ती ऐसी दो नदियां हैं जो गर्त से होकर बहती हैं। समुद्र में प्रवेष करने के पहले वे ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

(vii) नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्त्व को बताएँ।

उत्तरः संपूर्ण मानव इतिहास में नदियों का अत्यधिक महत्व है। लगभग सभी प्राचीन सभ्यताएं नदियों के किनारे ही बसी थीं। नदियों का जल मूल प्राकृतिक संसाधन है। कृषि में सिंचाई तथा जल विद्युत के लिए नदियां उपयोगी हैं।  ये सिंचाई के साथ साथ नौ संचालन और जल विद्युत निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। झीलें पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा मनोरंजन का प्रमुख साधन भी हैं। सांभर झील जैसी लवणीय झील के जल से नमक का उत्पादन किया जाता है। इस प्रकार नदियों तथा झालों के आर्थिक महत्व को समझा जा सकता है।

(3) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(i) नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बांटिए।

(क) वूलर                        (ख) डल

(ग) नैनीताल                    (घ) भीमताल

(ड.) गोबिंद सागर             (च) लोकताक

(छ) बारापानी                  (ज) चिल्का

(झ) सांभर                       (य) राणा प्रताप सागर

(ट) निजाम सागर              (ठ) पुलिकट

(ड) नागार्जुन सागर           (ढ) हीराकुंड

उत्तरः

(क) वूलर              - प्राकृतिक                (ख) डल                             - प्राकृतिक

(ग) नैनीताल          - प्राकृतिक                (घ) भीमताल                       - प्राकृतिक

(ड.) गोबिंद सागर    - मानव निर्मित          (च) लोकताक                      - प्राकृतिक

(छ) बारापानी         - प्राकृतिक                (ज) चिल्का                         - प्राकृतिक

(झ) सांभर             - प्राकृतिक                (य) राणा प्रताप सागर             - मानव निर्मित

(ट) निजाम सागर    - मानव निर्मित           (ठ) पुलिकट                        - प्राकृतिक

(ड) नागार्जुन सागर - मानव निर्मित            (ढ) हीराकुंड                        - प्राकृतिक

4. हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :

हिमालयीन नदियां

प्रायद्वीपीय नदियां

1. इनकी उत्पत्ति हिमालय से होती है।

1. इनकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट से है।

2. ये नदियां बारहमासी होती हैं।

2. ये नदियां मौसमी होती हैं।

3. इन नदियों में जल आपूर्ति वर्षा के साथ साथ हिमालय की बर्फ पिघलने से होती है।

3. इन नदियों में जलापूर्ति का स्रोत वर्षा ही है।

4. इन नदियों की लम्बाई अधिक है।    

4. इन नदियों की लम्बाई कम है।

5. इन नदियों में आने वाली बाढ़ से बहुत अधिक नुकसान होता है।

5. इनसे नुकसान कम होता है।

6. प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, घाघरा, गंडक , कोसी

6. महानदी, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी प्रमुख नदियां हैं।

 

5. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर :

पूर्व की ओर प्रवाहित नदियां

पश्चिम की ओर प्रवाहित नदियां

1. महानदी, गोदावरी,कृष्णा तथा कावेरी पूर्व की ओर प्रवाहित हैं।

1. नर्मदा और तापी पश्चिम की ओर प्रवाहित नदियां हैं।

2. ये बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं।

2. ये अरब सागर की तरफ बहती हैं।

3. अपने साथ बहुत अधिक मात्रा में गाद का संवहन करती हैं।

3. ये नदियां कम गाद का संवहन करती हैं।

4. मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं।

4. मुहाने पर ज्वारनदमुख बनाती हैं।

5. सहायक नदियों की संख्या अधिक है।

5. सहायक नदियां कम हैं।

 

6. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तरः किसी देश की अर्थव्यवस्था में नदियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि -

1.   इनका जल मूल प्राकृतिक संसाधन है तथा अनेक मानवीय क्रिया कलापों के लिए अनिवार्य है।

2.   नदियों के जल का उपयोग घरेलू कार्यों के साथ साथ कृषि  तथा उद्योगों के लिए भी किया जाता है।

3.   इनका प्रयोग जलविद्युत के उत्पादन के लिए भी होता है।

4.   इनका उपयोग नौ संचलन तथा परिवहन में होता है।

5.   मत्स्यन में भी नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मानचित्र कौशल

(i) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नदियों को चिह्नित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए

गंगा, सतलुज, दामोदर, कृष्णा, नर्मदा, तापी, महानदी, दिहांग।




(ii) भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित झीलों को चिह्नित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए -

चिल्का, सांभर, वूलर, पुलीकट तथा कोलेरू।


क्रियाकलाप

नीचे दी गयी वर्ग पहेली को हल करें-   नोट : पहेली के उत्तर अंग्रजी के शब्दों में हैं।

बाएँ से दाएँ

1.   नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है?

2.   भारत की सबसे लंबी नदी।

3.   ब्यास कुंड से उत्पन्न होने वाली नदी।

4.   मध्य प्रदेश के बेतुल जिले से उत्पन्न होकर पश्चिम की ओर बहने वाली नदी।

5.   प. बंगाल का ’शोक’ के नाम से जानी जाने वाली नदी।

6.   किस नदी से इंदिरा गांधी नहर निकाली गयी है?

7.   रोहतांग दर्रा के पास किस नदी का स्रोत है?

8.   प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी।

ऊपर से नीचे

9.   सिंधु नदी की सहायक नदी, जिस का उदगम हिमाचल प्रदेश में है।

10. भ्रंश अपवाह होकर अरब सागर में मिलने वाली नदी।

11. दक्षिण भारतीय नदी, जो ग्रीष्प तथा शीत ऋतु दोनों में वर्षा का जल प्राप्त करती है।

12. लद्दाख, गिलगित तथा पाकिस्तान से बहने वाली नदी।

13. भारतीय मरुस्थल की एक महत्त्वपूर्ण नदी।

14. पाकिस्तान में चेनाब से मिलने वाली नदी।

15. यमुनोत्री हिमानी से निकलने वाली नदी।

 


 

उत्तर

 


===000===


बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1.   अपवाह शब्द निम्नलिखित में से किसकी व्याख्या करता है?

(अ) नदी तंत्र          (ब) मरू भूमि             (स) पर्वतीय क्षेत्र                   (द) समुद्री क्षेत्र

2.   एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र के जल का प्रवाह किया जाता है उसे क्या कहते हैं?

(अ) जल विभाजक            (ब) नहर         (स) अपवाह द्रोणी                 (द) ज्वारनदमुख

3.   विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?

(अ) गंगा               (ब) नील                   (स) अमेजन                         (द) सांगपो

4.   भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?

(अ) गंगा               (ब) ब्रम्हपुत्र               (स) नर्मदा                           (द) गोदावरी

5.   दक्षिण भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी कौन सी है?

(अ) गंगा               (ब) ब्रम्हपुत्र               (स) नर्मदा                           (द) गोदावरी

6.   कोई भी ऊँचा क्षेत्र जैसे - पर्व या उच्च भूमि जो दो पड़ौसी अपवाह द्राणियों को एक दूसरे से अलग करती है। उसे क्या कहते हैं?

(अ) जल विभाजक            (ब) नदी तंत्र     (स) डेल्टा                           (द) एस्चुरी

7.   हिमालय क्षेत्र की प्रमुख नदी नहीं है -

(अ) गंगा               (ब) ब्रम्हपुत्र               (स) नर्मदा                           (द) सिंधु

8.   पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित नदी कौन सी है?

(अ) गंगा               (ब) ब्रम्हपुत्र               (स) नर्मदा                           (द) गोदावरी

9.   सिंधु नदी का उद्गम स्थल कहाँ पर है?

(अ) गंगोत्री            (ब) मानसरोवर के निकट         (स) अमरकंटक          (द) पश्चिमी घाट

10. सतलुज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम नदियां आपस में मिलकर सिंधु नदी से किस स्थान पर मिलती हैं?

(अ) मिठानकोट      (ब) पठानकोट            (स) लाहौर                (द) अंबाला

11. सिंधु नदी की लम्बाई कितनी है?

(अ) 2000 कि.मी.  (ब) 2500 कि.मी.       (स) 2900 कि.मी.                 (द) 3500 कि.मी.

12. सिंधु जल समझौता संधि पर हस्ताक्षर कब किया गया?

(अ) 1947            (ब) 1950                (स) 1960                          (द) 2014

13. सिंधु जल समझौता संधि के अंतर्गत कितने प्रतिशत जल का उपयोग भारत कर सकता है?

(अ) 10%            (ब) 15%                 (स) 20%                           (द) 25%

14. कश्मीर क्षेत्र में सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदी नहीं है -

(अ) जास्कर          (ब) नूबरा                  (स) श्योक                           (द) चेनाब

15. भागीरथी देवप्रयाग में किस नदी से मिलती है?

(अ) अलकनंदा                 (ब) ब्रम्हपुत्र               (स) यमुना                           (द) सरस्वती

16. गंगा किस जगह के बाद पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है?

(अ) प्रयागराज                  (ब) हरिद्वार                (स) मिठानकोट           (द) अम्बाला

17. वह कौन सी नदी है जो अपने उद्गम स्थल से गंगा के समांनांतर प्रवाहित होती है और अंत में गंगा में ही समाहित हो जाती है?

(अ) यमुना            (ब) घाघरा                 (स) गंडक                           (द) कोसी

18. भागीरथी और अलकनंदा का संगम स्थल कौन सा है?

(अ) प्रयागराज                  (ब) रूद्रप्रयाग             (स) देवप्रयाग          (द) नंदप्रयाग

19. प्रायद्वीपीय उच्चभूमि से निकलने वाली नदियों में सम्मिलित नहीं है -

(अ) चंबल            (ब) बेतवा                 (स) सोन                             (द) यमुना

20. गंगा डेल्टा का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा है?

(अ) पटना             (ब) फरक्का               (स) सुंदरवन                      (द) हुगली

21. गंगा की प्रमुख वितरिका है -

(अ) अलकनंदा                 (ब) गंडक                  (स) हुगली                (द) मेघना

22. गंगा की मुख्य धारा जो बांग्लादेश में प्रवाहित होती है। उसे क्या कहते हैं?

(अ) पद्मा              (ब) दिहांग                 (स) हुगली                           (द) मेघना

23. गंगा और ब्रम्हपुत्र नदी द्वारा बनाए गए डेल्टा को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) कुरूवादीप                (ब) मुथुपेट                (स) फरक्का               (द) सुंदरवन

24. रॉयल बंगाल टाइगर कहाँ पाया जाता है?

(अ) हिमालय क्षेत्र   (ब) पूर्वी घाट             (स) पश्चिमी घाट                    (द) सुंदरवन

25. गंगा की लम्बाई लगभग कितनी है?

(अ) 2000 किमी    (ब) 2500 किमी         (स) 2900 किमी                   (द) 3500 किमी

26. अंबाला से सुंदरवन तक मैदान की लम्बाई कितनी है?

(अ) 1000 किमी    (ब) 1500 किमी         (स) 1800 किमी                   (द) 2000 किमी

27. जब नदी मैदानी क्षेत्र में ज्यादा लम्बाई तक प्रवाहित होती है और ढाल बहुत कम होता है तो किस नदी आकृति का निर्माण होता है?

(अ) गोखुर            (ब) मुहाना                 (स) डेल्टा                           (द) विसर्प

28. ब्रम्हपुत्र नदी का उद्गम स्थल कहाँ स्थित है?

(अ) मानसरोवर झील के नजदीक             (ब) प्रायद्वीपीय उच्च भूमि

(स) मैकल पर्वत श्रेणी                             (द) पश्चिमी घाट

29. नामचा बारवा पर्वत शिखर का संबंध किस नदी से है?

(अ) गंगा               (ब) यमुना                 (स) गोदावरी                        (द) ब्रम्हपुत्र

30. ब्रम्हपुत्र नदी द्वारा बनाए गए नदी द्वीप का नाम क्या है?

(अ) माजुली          (ब) मांधाता               (स) भवानी                (द) श्रीरंगम

31. असम और बांग्लादेश को बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाने वाली नदी कौन सी है?

(अ) गंगा               (ब) यमुना                 (स) गोदावरी              (द) ब्रम्हपुत्र

32. किस नदी के द्वारा सर्वाधिक सिल्ट का निक्षेपण किया जाता है?

(अ) गंगा               (ब) यमुना                 (स) गोदावरी              (द) ब्रम्हपुत्र

33. नर्मदा का उद्गम स्थल कहाँ पर स्थित है?

(अ) अमरकंटक      (ब) महादेव पर्वत        (स) सोनमूड़ा              (द) मुल्ताई

34. धुँआधार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(अ) नर्मदा             (ब) तापी                   (स) गोदावरी              (द) बेतवा

35. तापी नदी का उद्गम स्थल कहाँ पर है?

(अ) मुल्ताई           (ब) अमरकंटक           (स) महादेव पर्वत        (द) देवास

36. अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख बनाने वाली प्रमुख नदी कौन सी है?

(अ) गंगा               (ब) यमुना                 (स) गोदावरी              (द) नर्मदा

37. सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन सी है?

(अ) तापी              (ब) नर्मदा                  (स) गोदावरी              (द) कावेरी

38. किस नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है?

(अ) कृष्णा            (ब) नर्मदा                  (स) गोदावरी              (द) महानदी

39. भारत का दूसरा सबसे बड़ा जल प्रपात कौन सी नदी बनाती है?

(अ) कावेरी           (ब) गंगा                   (स) कृष्णा                 (द) ब्रम्हपुत्र

40. शिवसमुंदरम क्या है?

(अ) एक झील                  (ब) एक जलप्रपात       (स) एक समुद्रतट        (द) एक द्वीप

41. निम्नलिखित में से कौन झील नहीं है?

(अ) केस्पियन सागर (ब) मृत सागर             (स) अरल सागर         (द) अरब सागर

42. इनमें से किस झील के जल से नमक का निर्माण होता है?

(अ) सांभर             (ब) वुलर                  (स) बड़ापानी             (द) लोकताक

43. खारे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

(अ) सांभर             (ब) पुलीकट              (स) चिल्का               (द) कोलेरू

44. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील कौन सी है?

(अ) चिल्का          (ब) भीमताल             (स) वुलर                  (द) गुरूगोविंद

45. भाखड़ा-नंगल परियोजना जिसे गुरू गोविंद सागर के नाम से जाना जाता है। इसमे भाखड़ा क्या है?

(अ) एक छोटी नदी  (ब) एक नगर              (स) एक गांव             (द) एक इंजीनियर

46. देश में नदी सफाई कार्यक्रम की शुरूआत कब से हुई?

(अ) 1947            (ब) 1964                (स) 1985                (द) 2014

47. राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना की शुरूआत कब से हुई?

(अ) 1947            (ब) 1964                (स) 1985                (द) 1995

48. सांभर झील किस राज्य में स्थित है?

(अ) गुजरात           (ब) तमिलनाडु            (स) ओडिषा              (द) राजस्थान

49. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?

(अ) गुजरात           (ब) तमिलनाडु            (स) ओडिषा              (द) राजस्थान

50. हिमालय पर्वत के समानांतर बहने वाली नदी कौन सी है?

(अ) नर्मदा             (ब) सांगपो                (स) घाघरा                (द) तुंगभद्रा

51. महानदी डेल्टा के दक्षिण में कौन सी झील स्थित है?

(अ) वुलर             (ब) चिल्का               (स) सुंदरवन               (द) सांभर

52. निम्नलिखित में से कौन ब्रम्हपुत्र से संबंधित नहीं है?

(अ) तिब्बत में सांगपो                  (ब) बांग्लादेश में जमुना         

(स) भारत में दिहांग                      (द) असम में अलकनंदा

53. गंगा की प्रमुख वितरिकाएं हैं -

(अ) भागीरथी-अलकनंदा              (ब) हुगली-भागीरथी

(स) मेघना-पद्मा                          (द) दिहांग-दिबांग

54. जब कई छोटी-छोटी नदियां बड़ी नदी में मिल जाती हैं तो उसे क्या कहते हैं?

(अ) डेल्टा             (ब) अपवाह द्रोणी                 (स) नदी तंत्र              (द) जलविभाजक

55. किसी नदी तंत्र द्वारा प्रवाहित जल क्या कहलाता है?

(अ) डेल्टा             (ब) अपवाह द्रोणी                 (स) नदी तंत्र              (द) जलविभाजक

56. पृथ्वी पर कुल जल का कितने प्रतिशत भाग मीठा है?

(अ) 1%              (ब) 2%                   (स) 3%                   (द) 4%

57. एक नदी तंत्र का निकास कहाँ होता है?

(अ) समुद्र में                    (ब) झील में               (स) महासागर में                   (द) उपरोक्त सभी

58. भारत में अपवाह तंत्र को नियंत्रित करने वाला प्रमुख कारक कौन सा है?

(अ) समुद्र             (ब) पवन                   (स) जंगल                 (द) भौगोलिक आकृतियां

59. लोहित किस बड़ी नदी की सहायक नदी है?

(अ) सिंधु              (ब) महानदी               (स) ब्रम्हपुत्र               (द) गंगा

60. ज्वारनदमुख का निर्माण किस नदी मुहाने पर होता है?

(अ) नर्मदा             (ब) तापी                   (स) शरावती              (द) उपरोक्त सभी

2.   रिक्त स्थान भरिए -

1.   हिमालयीन नदियां पर्वतों को काट कर ................ का निर्माण करती हैं। (गार्ज/विसर्प)

2.   ............. सिंधु तथा गंगा नदी तंत्रों के बीच जल-विभाजक पर स्थित है। (अंबाला/चंडीगढ़)

3.   अंतिम चरण में गंगा और ब्रम्हपुत्र समुद्र में विलीन होने से पहले ........... नाम से जानी जाती है। ( मेघना/पदमा)

4.   पृथ्वी के धरातल पर ............ भाग जल से ढँका है। (71% / 29%)

5.   ब्रम्हपुत्र नदी भारत में प्रवेश के दौरान ............ आकार की आकृति बनाती है। (यू / एस)

6.   बेम्बनाद झील .......... राज्य में स्थित है। (केरल/कर्नाटक)

7.   लिंगनमक्की झील ........... नदी पर निर्मित है। (शरवती/कावेरी)

8.   गंगा नदी को बांग्लादेश में ............. नाम से पुकारते हैं। (पद्मा/मेघना)

9.   ब्रम्हपुत्र नदी को बांग्लादेश मे ........... नाम से पुकारते हैं। (जमुना/नर्मदा)

10. दिहांग, सांगपो और जमुना ............... नदी के अन्य नाम हैं। (सिंधु/ब्रम्हपुत्र)

3.   सही जोड़ी बनाइए -

(1)            नदी               -                   उद्गम स्थल

          (i) गंगा                -         (अ) तिब्बत

(ii) सिंधु               -         (ब) गंगोत्री

(iii) ब्रम्हपुत्र          -         (स) बैतूल की सतपुड़ा श्रृंखला

(iv) नर्मदा             -         (द) मानसरोवर झील के पूर्व

(v) तापी               -         (इ) अमरकंटक

(2)            नदी               -                   उद्गम स्थल

(i) गोदावरी           -         (अ) गंगा - ब्रम्हपुत्र संगम

(ii) महानदी           -         (ब) महाबलेश्वर के निकट

(iii) कृष्णा            -         (स) छत्तीसगढ़ की उच्चभूमि

(iv) कावेरी           -         (द) नासिक के पश्चिमी घाट

(v) मेघना             -         (इ) ब्रम्हगिरि श्रृंखला

4.   एक शब्द में उत्तर दीजिए -

1.   विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?

2.   भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?

3.   सिंधु जल संधि की शर्तों के अनुसार इस नदी प्रक्रम का 80 प्रतिशत जल कौन सा देश उपयोग कर सकता है?

4.   किस नदी के जल का उपयोग पंजाब, हरियाण और दक्षिण - पश्चिम राजस्थान में सिंचाई के लिए किया जाता है?

5.   पर्वतीय प्रदेश से निकल कर गंगा नदी किस स्थान से मैदान भाग में प्रवेश करती है?

6.   कौन सी नदी हिमालय से निकल कर गंगा के दाहिने किनारे से समानांतर प्रवाहित होती है?

7.   घाघरा, गंडक और कोसी नदियां किस हिमालय से निकलती है?

8.   सुंदरवन डेल्टा का नाम सुंदरवन क्यों पड़ा?

9.   वह नदी कौन सी है जिसमें हिमालयीन नदियों के साथ- साथ प्रायद्वीपीय नदियां भी आकर विलीन हो जाती हैं?

10. गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

11. यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

12. गंगा नदी की सबसे ज्यादा लम्बाई किस प्रदेश में है?

13. गंगा नदी की सबसे कम लम्बाई किस प्रदेश में है?

14. गंगा की कौन सी वितरिका बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसे पद्मा कहा जाता है?

15. अम्बाला से सुंदरवन तक की दूरी कितने किलोमीटर है?

16. सुंदरवन डेल्टा का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा है?

17. सिंधु और सतलुज नदी की स्रोतों के नजदीक से ही कौन सी नदी का उद्गम होता है?

18. किस नदी की सहायक नदियां उससे प्रायः समकोण पर आकर मिलती हैं?

19. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

20. गोदावरी नदी द्रोणी के जल का सर्वाधिक लाभ किस राज्य को मिलता है?

21. दक्षिण गंगा किस नदी को कहते हैं?

22. धुआंधार प्रपात किस राज्य में स्थित हैं?

23. भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात कौन सा है?

24. अंतर्देशीय खारे पानी की झील कौन सी है?

25. किस स्थान पर गंगा पर्वतीय भाग से मैदानी भाग में प्रवेश करती है।

26. ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से भारत में प्रवेश करती है?

27. अरूणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी का क्या नाम है?

28. बांग्लादेश में गंगा को किस नाम से पुकारा जाता है ?

29. सुन्दरवन डेल्टा में गंगा नदी को किस नाम से पुकारा जाता है ?

30. विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का नाम लिखो ?

31. भारत में दूसरा बड़ा जलप्रपात कौन सी नदी बनाती है ?

32. विश्व के सबसे बड़े नदीय द्वीप का नाम क्या है तथा यह कहाँ स्थित है?

33. सांभर, पुलिकट और चिल्का झील में क्या समानताएं हैं?

5.   सत्य/असत्य लिखिए -

1.   हिमालय की अधिकतर नदियां मौसमर होती हैं।                               

2.   डेल्टा का पानी प्रायः खारा होता है।                                              

3.   प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणियां आकर में छोटी होती हैं।            

4.   मीठे पानी की अधिकांश झीलें हिमालय क्षेत्र में हैं।                            

5.   दिहांग, ब्रम्हपुत्र की सहायक नदी है।                                             

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (02 अंक )

1.   नदी तंत्र किन्हें कहते है ?

उत्तर - किसी नदी तथा उसकी बड़ी सहायक नदियों को तंत्र कहा जाता है।

2.   अपवाह द्रोणी किसे कहते है ?

उत्तर - एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं।

3.   जल विभाजक किसे कहते हैं?

उत्तर - कोई भी ऊँचा क्षेत्र, जैसे पर्वत या उच्च भूमि दो पड़ौसी अपवाह द्राणियों को एक दूसरे से अलग करती हैं। इस प्रकार की उच्च भूमि को जल विभाजक कहते हैं।

4.   भारतीयों नदियों को किन दो मुख्य वर्गों में विभाजित किया गया है ?

उत्तर- 1. हिमालय की नदियाँ 2. प्रायद्वीपीय नदियाँ

5.   अरब सागर में गिरने वाली भारत की दो नदियों के नाम बताइए?

उत्तरः नर्मदा तथा ताप्ती नदियाँ

6.   हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखे ?

उत्तर- 1. सिन्धु                  2 गंगा            3 ब्रह्मपुत्र

7.   प्रायद्वीपीय उच्चभूमि से आने वाली किन्हीं दो गंगा की सहायक नदी का नाम लिखें।

उत्तरः चंबल, बेतवा, केन, सोन

8.   हिमालय की कौन सी दो मुख्य नदियाँ पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती है ?

उत्तर- सिन्धु तथा ब्रह्मपुत्र

9.   कौन सी भारत की नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं और ज्वारनदमुख का निर्माण करती है।

उत्तर : नर्मदा तथा ताप्ती

10. ज्वारनदमुख किसे कहते हैं?

उत्तर : ज्वारनदमुख के निर्माण में नदियाँ अपने साथ लाए हुए अवसाद को मुहाने पर जमा नहीं करतीं, बल्कि अवसाद को समुद्र में अन्दर तक ले जाती हैं। नदी में इस प्रकार बना मुहाना ज्वारनदमुख या एस्च्युरी कहलाता है।

11. डेल्टा किसे कहते हैं?

उत्तर : नदियाँ अपने साथ लाए हुए अवसाद को मुहाने पर जमा करतीं जाती हैं जिससे समुद्री मुहाने पर मिट्टी तथा बालू के महीन कणों से त्रिभुजाकार स्थलाकृति का निर्माण हो जाता है इस निर्मित अवसाद डेल्टा कहलाता है।

12. सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है? तथा यह कहाँ स्थित है?

उत्तरः बुलर झील तथा यह जम्मू एंव कश्मीर में स्थित है।

13. लैगून किसे कहते हैं?

उत्तर : लैगून (अनूप झील) किसी विस्तृत जलस्रोत जैसे समुद्र या महासागर के किनारे पर बनने वाला एक उथला जल क्षेत्र होता है जो किसी पतली स्थलीय पेटी या अवरोध (रोध, रोधिका, भित्ति आदि) द्वारा सागर से अंशतः अथवा पूर्णतः अलग होता है। जिसमे समुद्र का जल आ और जा सकता है। अर्थात खारे पानी की झील जो समुद्र से बालू अवरोधों जीवाओं के कारण बनती है।

14. नदी की विभिन्न अवस्थाएँ कौन सी है।

उत्तर- 1. डेल्टा 2 विर्सप 3 गोखुर झील 4 नदी का स्रोत 5 ऊपरी भाग 6 मध्य भाग 7 निचला भाग

15. सिन्धु नदी की लंबाई एवं इसका उद्गम लिखे ?

उत्तर- सिंधु नदी की लम्बाई 2900 किलोमीटर तथा सिन्धु नदी का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है।

16. सिन्धु जल समझौते का वर्णन करो ?

उत्तर- सिन्धु जल समझौता के अनुच्छेदों 1960 के अनुसार भारत इस नदी प्रक्रम के संपूर्ण जल का केवल 20 प्रतिशत जल उपयोग का सकता है ।

17. गंगा की दो मुख्य धारायों के नाम लिखे ?

उत्तर- गंगा की दो मुख्य धारायों के नाम है :- भागीरथी तथा अलकनंदा

18. गंगा की प्रमुख सहायक नदियों के नाम लिखें।

उत्तर-1 यमुना 2 घाघरा 3 गंडक 4 कोसी

19. ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों के नाम लिखे ?

उत्तरः दिबांग ,लोहित ,केनुला ,तितस्ता तथा टोसी

20. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में एवं बांग्लादेश में क्या कहा जाता है ?

उत्तरः ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो एवं बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है।

21. हिमालय की नदियां मध्य और निचले भाग में क्या करती हैं?

उत्तर : हिमालय और निचले भागों में नदियां विसर्प, गोखुर, झील तथा अपने बाढ़ वाले मैदान में बहुत सी अन्य विक्षेपण आसतियों का निर्माण करती हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (03 अंक )

1.   अंतर्देशीय खारे पानी की झीलों की तीन विशेषताएं लिखिए।

उत्तर : अंतर्देशीय खारे पानी की झीलों की तीन विशेषताएं निम्नलिखित हैं -

1.   ये देश के शुष्क या अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाई जाते हैं।

2.   ये गर्मी के दिनों में सूख जाती हैं।

3.   उन्हें छोटी और रूक रूक कर आने वाली धाराओं का पानी इन झीलों में आता है।

2.   पाठ्यपुस्तक में नदी मानचित्र को देखकर बताएं कि दक्षिण भारत में कौन सी नदी गर्मी और सर्दी दोनों में पानी प्राप्त करती है? कारण बताएं?

उत्तरः गर्मी ओर सर्दी दोनों में पानी प्राप्त करने वाली नदी कावेरी नदी है।

कारण - कावेरी नदी पश्चिमी घाट से निकलती है और इस प्रकार गर्मियों के मानसून से पानी प्राप्त करती है। चूंकि, यह तमिलनाडु से अरब सागर में बहती है, इसलिए इसे सर्दियों के मानसून से भी वर्षा प्राप्त होती है।

3.   अंतर्देशीय जल निकासी का वर्णन करें, इसकी मुख्य विशेषताएं दें।

उत्तरः जब नदियाँ समुद्र या महासागर तक नहीं पहुँचती हैं, लेकिन अंतर्देशीय समुद्र या झील में अपना पानी खाली कर देती हैं, इसे अंतर्देशीय जल निकासी के रूप में जाना जाता है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं

(i) झीलों या अंतर्देशीय समुद्रों में शामिल होने वाली धाराएं वर्षा जल से पोषित होती हैं।

(ii) बरसात के मौसम में, इनमें अचानक बाढ़ आ सकती है और अन्य मौसमों में वे सूख सकती हैं।

(iii) कुछ मामलों में वे खारे पानी की झीलें बना सकते हैं, जैसे राजस्थान में सांभर झील।

4.   राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनसीआरपी) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

उत्तरः इस कार्य योजना के तहत भारतीय नदियों में प्रदूषण को कम करने के कार्य किए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नदियों के जल में प्रदूषण को कम करके जल की गुणवत्ता में सुधार करना है।

5.   ग्लेशियर और नदी में तीन अंतर लिखिए।

उत्तर : ग्लेशियर और नदी में तीन प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं –

विवरण

ग्लेशियर

नदी

संरचना और गति

बहुत धीमी गति से बहती हुई बर्फ से बने होते हैं।

तेज गति से बहने वाला पानी नदी के रूप में बहता है।

स्थान

ये या तो बर्फ से ढंके पहाड़ों पर या उच्च अक्षांशों में पाए जाते हैं।

ये पहाड़ की चोटियों से लेकर महासागरों और सभी अक्षांशों तक पाए जाती हैं।

आयाम

ये चौड़े और गहरे होते हैं, जो एक पूरी घाटी को घेरते हैं।

ये उथली होती हैं और एक संकीर्ण क्षेत्र तक ही सीमित हैं।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (04 अंक)

1.   सिन्धु नदी तंत्र की व्याख्या करें।

उत्तरः सिंधु नदी तंत्रः

1.       सिन्धु नदी का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है ये नदी पश्चिम की ओर बहती हुई भारत में जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में प्रवेश करती है।

2.   जस्कर, नुबरा, श्योक, हुन्ज़ा, सतलुज, ब्यास, रावी, चेनाब, तथा झेलम इसकी सहायक नदियाँ हैं।

3.   सिन्धु नदी का ढाल बहुत धीमा है।

4.       इसका एक तिहाई भाग ही भारत के जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तथा पंजाब में है, शेष पाकिस्तान में है।

5.   इस की लम्बाई 2900 कि.मी. है।

2.   गंगा नदी तंत्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तरः गंगा नदी तंत्र :

1.   गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई 2500 कि.मी. से अधिक है।

2.       यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, गंगा की हिमालय की इसकी सहायक नदियाँ हैं जबकि चंबल, सोन, बेतवा प्रायद्विपीय नदियाँ हैं।

3.       गंगा पूर्व दिशा में फररखा तक बहती है और फिर दो भागों में विभाजित हो जाती है एक भागीरथी हुगली जो बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

4.   दूसरी शाखा बांग्लादेश में जाकर ब्रहमपुत्र के साथ मिल कर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन बनाती है।

5.   गंगा नदी तंत्र उत्तर के विशाल मैदान के बहुत बड़े भाग को सींचता है।

3.   ब्रहमपुत्र नदी तंत्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्त्रः ब्रम्हपुत्र नदी तंत्रः

1.   ब्रहमपुत्र नदी तिब्बत के निकट मानसरोवर झील के पूर्व से निकलती है और पूर्व की ओर बहती है।

2.   इसकी लम्बाई 2900 कि.मी. है । पर इसका अधिकतर भाग भारत से बाहर है।

3.       नामचा बरुखा शिखर के पास पहुंच कर ये यू अक्षर जैसा मोड़ लेती है और अरुणाचल प्रदेश में एक गार्ज के माध्यम से प्रवेश करती है।

4.   दिबांग, लोहित, केनुला, इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं।

5.       भारत में असम के मैदान को यह नदी मुख्यतः सींचती है परन्तु वर्षा ऋतु में इसकी बाढ़ असम में अधिक नुकसान करती है।

6.   असम में इसमें गाद बहुत होती है।

4.   सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी की मुख्य विशेषताएँ बताइए।

उत्तरः सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी गोदावरी है जिसकी प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं  -

(i) गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है।

(ii) इसकी लंबाई लगभग 1500 किमी है। इसका अपवाह बेसिन भी प्रायद्वीपीय नदियों में सबसे बड़ा है।

(iii) बेसिन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।

(iv) गोदावरी कई सहायक नदियों जैसे पूर्णा, वर्धा, प्राणहिता, मांजरा, वैनगंगा और पेनगंगा से मिलती है।

(v) अंतिम तीन सहायक नदियाँ बहुत बड़ी हैं। इसकी लंबाई और इसके क्षेत्रफल के कारण इसे ’दक्षिण गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है।

5.   भारत में किस प्रकार की झीलें पाई जाती हैं? उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

उत्तरः भारत में कई झीलें हैं। वे आकार और अन्य विशेषताओं में भिन्न हैं। अधिकांश झीलें स्थायी होती हैं, जबकि कुछ में केवल बरसात के मौसम में ही पानी होता है। ऐसी झीलें हैं जो हिमानियों और बर्फ की चादरों की क्रिया से बनती हैं, जबकि अन्य मानवीय गतिविधियों से बनी हैं।

(i) खारे पानी की झीलेंः चिल्का झील, पुलिकट झील और कोलेरू झील जैसे तटीय क्षेत्रों में लैगून या खारे पानी की झीलें बनाते हैं। कभी-कभी राजस्थान में सांभर झील जैसी अंतर्देषीय जल निकासी के साथ खारे पानी की झीलें बनती हैं। इसके पानी का उपयोग नमक बनाने के लिए किया जाता है।

(ii) मीठे पानी की झीलेंः इनमें से अधिकांश हिमालयी क्षेत्र में हैं। इन झीलों का उद्गम हिमानियों द्वारा प्राप्त जल होता है। ये तब बनती हैं जब हिमानी के द्वारा द्रोणी निर्माण के दौरान गड्ढा बन जाता है, जो बाद में बर्फ के पिघलने से भर जाता है। जम्मू और कश्मीर में वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। अन्य मीठे पानी की झीलें डल, भीमताल, नैनीताल, लोकताक और बारापानी हैं।

(iii) मानव निर्मित झीलेंः जल विद्युत उत्पादन के लिए नदियों को बाँधने से भी झीलों का निर्माण हुआ है। इन झीलों का निर्माण बाढ़ के दौरान नदी के अत्यधिक पानी को निकालने और शुष्क मौसम में नदियों में पानी जोड़ने के लिए किया जाता है। ऐसी झीलें हैं गुरु गोबिंद सागर (भाखड़ा नंगल परियोजना), निजाम सागर, नागार्जुन सागर, राणा प्रताप सागर आदि।

6.   झीलें मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तरः

1.   झीलें नदी के बहाव को सुचारू बनाने में सहायक होती है।

2.       अत्यधिक वर्षा के समय यह बाढ़ को रोकती हैं तथा सूखे के मौसम में ये पानी के बहाव को संतुलित करने में सहायता करती है।

3.   झीलों का प्रयोग जल विद्युत उत्पन्न करने में भी किया जा सकता है।

4.   झीलें आस-पास के क्षेत्रों की जलवायु को सामान्य बनाती है।

5.   झीलें जलीय पारितंत्र को संतुलित रखती है।

6.   झीलें पर्यटन को भी बढ़ावा देती है।

7.   नदियों के आर्थिक महत्व की विवेचना कीजिए?

उत्तरः

1.   नदियों का जल प्राकृतिक संसाधन है और अनेक मानवीय क्रिया कलापों के लिए उपयोगी है।

2.       नदियों के तट प्राचीन काल से ही मनुष्य के निवास स्थान रहे हैं ये गाँव अब बड़े-बड़े शहर बन चुके हैं जो आर्थिक गतिविधियों का केंद्र हैं।

3.   सिंचाई, नौसंचालन, जलविद्युत निर्माण में नदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

14. नदियों में प्रदूषण के कारणों की समीक्षा करें?

उत्तरः

1.   नदी जल की घरेलु, औद्योगिक तथा कृषि में बढ़ती मांग के कारण इसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

2.   उद्योगों के द्वारा अपरिष्कृत कचरे को नदियों में बहा देने से प्रदूषण बढ़ा है।

3.   शहरीकरण के कारण भी प्रदूषण बढ़ा है।

15. ज्वारनदमुख क्या होते हैं?

उत्तरः जब नदी समुद्र में तीव्र ढाल के साथ गिरती है तो उसकी गति भी तीव्र होती है जिसके कारण उसके मुहाने पर कोई निक्षेपण नहीं हो पाता यही मुहाने ज्वारनदमुख कहलाते है। नर्मदा तथा तापी नदियां मुहाने पर ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

16. सहायक नदियों और वितरिकाओं में अंतर स्पष्ट कीजिए?

उत्तरः         सहायक नदी और वितरिका में अंतर -

सहायक नदी

वितरिका

वह नदी जो किसी बड़ी नदी में आकर मिल जाती है उसे सहायक नदी कहते है।

वह नदी जो किसी नदी से अवरोध के कारण अलग हो कर बहने लगती है वितरिका कहलाती है।

यह नदी मुख्य नदी का जल स्तर बढ़ा देती है और उस के प्रवाह को भी तेज कर देती है।

यह नदी के जल स्तर को घटा देती है और उसके प्रवाह को भी धीमा कर देती है।

जैसे यमुना गंगा की सहायक नदी है।

जैसे हुगली गंगा की वितरिका है।

17. ब्रह्मपुत्र नर्मदा ,तापी ,गोदावरी , महानदी ,कृष्ण तथा कावेरी का उद्गम लिखे ?

उत्तरः

ब्रह्मपुत्र- यह नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्त्रोतो के काफी नजदीक से निकलती है।

नर्मदा :- नर्मदा का उद्गम मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले में अमरकंटक में है।

गोदावरी :- गोदावरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिम घाट की ढालों से निकलती है ।

महानदी :- महानदी का उदगम छतीसगढ़ की उच्च भूमि से है ।

कावेरी :- कावेरी पश्चिम घट के ब्रह्मगिरी श्रृंखला से निकलती है

18. राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना का वणर्न करो ?

उत्तरः गंगा कार्य योजना के क्रियाकलापों का पहला चरण 1985 से आरंभ किया गया एवं इसे 31 मार्च, 20000 को बंद किया गया था। राष्ट्रीय नदी संरक्षण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति ने गंगा कार्य योजना के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा की तथा गंगा कार्य योजना के प्रथम चरण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर आवश्यक सुझाव दिए। इस कार्य योजना को देश की प्रमुख प्रदूषित नदियों से राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के अन्तर्गत लागू किया।

राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना :- देश में नदी सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ 1985 में गंगा एक्शन प्लान के तहत आरंभ किया गया। सन 1995 में गंगा एक्शन प्लान का दायरा देश की अन्य नदियों को संरक्षित करने के लिए बढ़ा दिया गया जिसे राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना नाम दिया गया। इसके अंतर्गत देश के प्रमुख नदी जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए उनमें जल की गुणवत्ता बनाए रखने का कार्य किया जाता है। ।

अभ्यास हेतु विश्लेषणात्मक प्रश्नोत्तर

High Order Thinking Skill Questions for Practice

1.   पश्चिमी तटीय मैदान में प्रवाहित नदियों की लम्बाई कम होती है। क्यों?

2.   भारत में झीलें एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं?

3.   गंगा नदी अपवाह द्रोणी तथा सिंधु नदी अपवाह द्रोणी में अंतर लिखिए।

4.   सुंदरवन डेल्टा का निर्माण कैसे होता है? समझाइए।

5.   नर्मदा नदी अपवाह द्रोणी को समझाइए।

6.   “ बिना स्वच्छ जल का मानव जीवन” विषय पर अपने विचार प्रकट कीजिये ।

===000===

उत्तरमाला

बहुविकल्पीय प्रश्न


1

16

31

46

2

17

32

47

3

18

33

48

4

19

34

49

5

20

35

50

6

21

36

51

7

22

37

52

8

23

38

53

9

24

39

54

10

25

40

55

11

26

41

56

12

27

42

57

13

28

43

58

14

29

44

59

15

30

45

60

 

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. गार्ज           2. अंबाला      3. मेघना         4. 71%         5. यू       

6. केरल         7. शरवती       8. पद्मा           9. जमुना         10. ब्रम्हपुत्र


सही जोड़ी

(1)      (i) – (ब),       (ii) – (अ),     (iii) – (द),     (iv) – (इ),           (v) – (स)

(2)      (i) – (द),       (ii) – (स),      (iii) – (ब),     (iv) – (इ),           (v) – (अ)


एक वाक्य/शब्द में उत्तर

1. अमेजन नदी , 2. गंगा नदी , 3. पाकिस्तान, 4. सिंधु नदी, 5. हरिद्वार, 6. यमुना नदी, 7. नेपाल हिमालय, 8. सुंदरी नाम वृक्ष की उपस्थिति के कारण, 9. गंगा नदी, 10. यमुना नदी, 11. चम्बल नदी, 12. उत्तरप्रदेश, 13. झारखंड, 14. भागीरथी नदी, 15. 1800 किलोमीटर, 16. फरक्का, 17. ब्रम्हपुत्र नदी, 18. नर्मदा नदी, 19. गोदावरी नदी, 20. महाराष्ट्र, 21. गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा कहते हैं, 22. मध्यप्रदेश, 23. गरसोप्पा जल प्रपात (शरावती नदी), 24. साम्भर झील, 25. हरिद्वार, 26. अरूणाचल प्रदेश, 27. दिहांग, 28. पद्मा , 29. मेघना नदी, 30. सुन्दरवन डेल्टा , 31. कावेरी नदी पर शिवसुंदरम जलप्रपात, 32. माजुली द्वीप ब्रम्हपुत्र नदी पर स्थित है, 33.  ये सभी झीलें खारे पानी की झील हैं।


सत्य/असत्य

1.- असत्य, 2.- असत्य, 3.-सत्य, 4- सत्य, 5.- असत्य



धन्यवाद 
आप सफल हों ...


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post