विकास कक्षा 10


विकास


अध्याय को समझने हेतु  महत्वपूर्ण वीडियो लिंक 

1. विकास Class – 10 : विकास क्या वादा करता है?  भिन्न व्यक्ति भिन्न लक्ष्यएआय एवं अन्य लक्ष्य (भाग -1)

https://youtu.be/K3P98NCvkxA

2.  विकास Class – 10 :  राष्ट्रीय विकास विभिन्न देशों तथा राज्यों की तुलना (भाग – 

https://youtu.be/MTkWCwg-YOc

3. विकास Class – 10 :  आय और अन्य मापदंड,सार्वजनिक सुविधा,धारणीय विकासBMI,HDI (भाग – 3)

https://youtu.be/xVXqZncAzSI


d{kk 10 ds vFkZ’kkL= fo"k; ds lHkh ohfM;ks ns[kus gsrq bl fyad ij fDyd djsaA

 

EconomicsClass 10 Click Here

 

 Please Subscribe 

https://youtube.com/e-classesbymanishsir


इस अध्याय की मुख्य बातेंः

    ·      विकास क्या वादा करता है- विभिन्न व्यक्ति, विभिन्न लक्ष्य

    ·      आय और अन्य लक्ष्य

    ·      राष्ट्रीय विकास

    ·      विभिन्न देशों या राज्यों की तुलना कैसे की जाए?

    ·      औसत आय

    ·      आय और अन्य मापदंड

    ·      सार्वजनिक सुविधाएं

    ·      शरीर द्रव्यमान सूचकांक

    ·      मानव विकास रिपोर्ट

    ·      विकास की धारणीयता

सारांश

स्मरणीय बिंदु -

    ·  अर्थव्यवस्था - एक ऐसी संरचना अथवा ढांचा जिसके अंतर्गत लोगों की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

    ·   आर्थिक विकास - एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा अर्थव्यवस्था की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय दीर्घ अवधि में बढ़ती है।

    ·  विकास - विकास के लक्ष्य विभिन्न लोगों के लिये विभिन्न हो सकते हैं। हो सकता है कि कोई बात किसी एक व्यक्ति के लिये विकास हो लेकिन दूसरे के लिये नहीं। उदाहरण के लिये किसी नये हाइवे का निर्माण कई लोगों के लिये विकास हो सकता है। लेकिन जिस किसान की जमीन उस हाइवे निर्माण के लिये छिन गई हो उसके लिये तो वह विकास कतई नहीं हो सकता।

    ·  विकास क्या वादा करता है - विकास बेहतरी का वादा करता है। एक ऐसी बेहतरी और बदलाव का वादा जो मानवसमाज , देश और प्रकृति को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाता हो।

    ·  विभिन्न व्यक्ति - विभिन्न लक्ष्य - विकास के लक्ष्य विभिन्न लोगों के लिये विभिन्न हो सकते हैं। हो सकता है कि कोई बात किसी एक व्यक्ति के लिये विकास हो लेकिन दूसरे के लिये नहीं। उदाहरण के लिये किसी नये राजमार्ग का निर्माण कई लोगों के लिये विकास हो सकता है। लेकिन जिस किसान की जमीन उस राजमार्ग निर्माण के लिये छिन गई हो उसके लिये तो वह विकास कतई नहीं हो सकता।

आय और अन्य लक्ष्य :

    ·  ज्यादा आय , बराबरी का व्यवहार , स्वतंत्रता , काम की सुरक्षा , सम्मान व आदर , परिवार के लिए सुविधाएँ , वातावरण आदि , राष्ट्रीय विकास की धारणाएँ विकास के अंतर्गत आय के अलावा अन्य लक्ष्य हैं।

राष्ट्रीय विकास :

    ·   विभिन्न लोगों के लिये विकास की विभिन्न आवश्यकताएँ हो सकती हैं। किसी भी व्यक्ति की जिंदगी की परिस्थिति इस बात को तय करती है उसके लिये किस प्रकार के विकास की आवश्यकता है। इसे समझने के लिये दो लोगों का उदाहरण लेते हैं।

    · एक व्यक्ति ऐसे गाँव में रहता है जहाँ से किसी भी जगह के लिये बस पकड़ने के लिये पाँच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। यदि उसके गाँव तक पक्की सड़क बन जाये और उसके गाँव तक छोटी गाड़ियाँ भी चलने लगें तो यह उसके लिये विकास होगा।

    ·  एक अन्य व्यक्ति दिल्ली राजधानी क्षेत्र की बाहरी सीमा पर रहता है। उसे अपने दफ्तर जाने के लिये पहले तो पैदल एक किलोमीटर चलकर ऑटोरिक्शा स्टैंड तक जाना होता है। उसके बाद ऑटोरिक्शा पर कम से कम एक घंटे की सवारी के बाद वह मेट्रो स्टेशन पहुँचता है। उसके बाद मेट्रो में एक घंटा सफर करने के बाद वह अपने ऑफिस पहुँच पाता है। यदि मेट्रो रेल की लाइन उसके घर के आस पास पहुँच जाये तो यह उस व्यक्ति के लिये विकास होगा।

    · ऊपर दिये गये उदाहरण ये बताते हैं कि विकास के अनेक लक्ष्य हो सकते हैं। लेकिन नीति निर्धारकों और सरकार को विकास के ऐसे लक्ष्य बनाने होते हैं जिससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुँच सके।

विभिन्न देशों या राज्यों की तुलना कैसे की जाए :-

    · विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2019 के अनुसार , जिन देशो में प्रतिव्यक्ति आय 49300 डॉलर प्रति वर्ष या उससे अधिक है वह समृद्ध या विकसित राष्ट्र कहलाते है। जिनकी आय 2500 डॉलर प्रति वर्ष या उससे कम है वह निम्न आय वाले देश कहलाते हैं। जबकि 6700 डॉलर प्रति वर्ष की आय मध्यम आय के अंतर्गत होती है।

विकास के अन्य लक्ष्य :

    · प्रति व्यक्ति आय :- जब देश की कुल आय को उस देश की जनसंख्या से भाग दिया जाता है तो जो राशि मिलती है उसे हम प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।

    · सकल राष्ट्रीय उत्पाद :- किसी देश में उत्पादित कुल आय को सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। सकल राष्ट्रीय उत्पाद में हर प्रकार की आर्थिक क्रिया से होने वाली आय की गणना की जाती है।

    · सकल घरेलू उत्पाद :- किसी देश में उत्पादित कुल आय में से निर्यात से होने वाली आय को घटाने के बाद जो बचता है उसे सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं।

    · शिशु मृत्यु दर :- हर 1000 जन्म में एक साल की उम्र से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या को शिशु मृत्यु दर कहते हैं। यह आँकड़ा जितना कम होगा वह विकास के दृष्टिकोण से उतना ही बेहतर माना जायेगा। शिशु मृत्यु दर एक महत्वपूर्ण पैमाना है। इससे किसी भी क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता का पता चलता है।

    · पुरुष और महिला का अनुपात :- प्रति हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं। यदि यह आँकड़ा कम होता है तो इससे यह पता चलता है कि उस देश या राज्य में महिलाओं के खिलाफ कितना खराब माहौल है। भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति हजार पुरुषों की तुलना में केवल 943 महिलाएँ हैं।

    · जन्म के समय संभावित आयु :- एक औसत वयस्क अधिकतम जितनी उम्र तक जीता है उसे संभावित आयु कहते हैं।यदि किसी देश में मूलभूत सुविधाएँ बेहतर होंगीअच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी और लोगों की आय अच्छी होती तो वहाँ संभावित आयु भी अधिक होगी। दूसरे शब्दों में वहाँ एक औसत वयस्क लंबी जिंदगी जिएगा।

    · साक्षरता दर :- वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात को साक्षरता दर कहते हैं । निवल उपस्थिति ( अनुपात : 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुछ बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत उपस्थिति अनुपात कहलाता है ।

    · राष्ट्रीय आय :- देश के अंदर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य तथा विदेशों से प्राप्त आय के जोड को राष्ट्रीय आय कहते है ।

    · बी . एम . आई :- शरीर का द्रव्यमान सूचकांक पोषण वैज्ञानिक , किसी व्यस्क के अल्पपोषित होने की जाँच कर सकते हैं । यदि यह से कम है तो व्यक्ति कुपोषित है अगर 25 से ऊपर है तो वह मोटापे से ग्रस्त हैं ।

    · आधारभूत संरचना :- आधारभूत संरचना किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिये रीढ़ की हड्डी का काम करती है। सड़केंरेलविमान पत्तनपत्तन और विद्युत उत्पादन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की जान होते हैं। अच्छी आधारभूत संरचना से आर्थिक गतिविधियाँ बेहतर हो जाती हैं जिससे हर तरफ समृद्धि आती है।

  · मानव विकास सूचकांक :- मानव विकास सूचकांक एक सांख्यिकीय सूचकांक है जिसमें जीवन प्रत्याशाशिक्षा और आय सूचकांकों को शामिल किया जाता है. मानव विकास सूचकांक में किसी देश के जीवन स्तर को मापा जाता है. इसमें देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तथा उपलब्ध स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर आदि को भी देखा जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला मानव विकास सूचकांक साल 1990 में जारी किया गया था. प्रत्येक वर्ष इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

===000===

प्रश्नोत्तर -

पाठ्यपुस्तक आधारित

1.       सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जाता है -

अ. प्रति व्यक्ति आय    ब. औसत साक्षरता दर  स. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति    द. उपरोक्त सभी

2.       निम्नलिखित पड़ौसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है?

अ. बांग्लोदश             ब. श्रीलंका                स. नेपाल                            द. पाकिस्तान

3.       मान लीजिए कि एक देश में चार परिवार हैं। इन परिवारों की प्रतिव्यक्ति आय 5,000 रूपये हैं। अगर तीन परिवारों की आय क्रमशः 4,000 , 7,000 और 3,000 रूपये हैंतो चौथे परिवार की आय क्या है?

अ. 7,500 रूपये         ब. 3,000 रूपये          स. 2,000 रूपये                    द. 6,000 रूपये

4.       विश्व बैंक विभिन्न वर्गों का वर्गीकरण करने के लिये किस प्रमुख मापदण्ड का प्रयोग करता हैइस मापदण्ड कीअगर कोई हैंतो सीमाएँ क्या हैं?

उत्तरः विश्व बैंक विभिन्न वर्गों का वर्गीकरण करने के लिये प्रति व्यक्ति आय का प्रयोग करता है। आय एक महत्वपूर्ण मापदंड है लेकिन अनेक अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इसके अतिरिक्त कई अन्य मापदंड अधिक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि प्रति व्यक्ति आय से यह पता नहीं चलता कि उस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ या स्कूल की सुविधा कैसी हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि प्रति व्यक्ति आय की अपनी सीमाएँ हैं।

5.       विकास मापने का यू.एन.डी.पी. का मापदण्ड किन पहलुओं में विश्व बैंक के मापदण्ड से अलग है?

उत्तरः विकास मापने के लिए विश्व बैंक प्रति व्यक्ति आय का उपयोग करता हैलेकिन यू.एन.डी.पी. इस काम के लिए अन्य मापदंडों का भी इस्तेमाल करता है। जो कि निम्नलिखित हैं :-

1.       शिशु मृत्यु दर  2.        स्वास्थ्य सेवाएँ, 3.       स्कूल में नामांकन आदि

6.       हम औसत का प्रयोग क्यों करते हैंइनके प्रयोग करने की क्या कोई सीमाएँ हैंविकास से जुड़े अपने उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः जब सैम्पल का आकार बड़ा होता है तो एक-एक आँकड़े की विवेचना और विश्लेषण करना बहुत कठिन होता है। इसलिए जब भी सैम्पल का आकार बड़ा होता है तो हम औसत का प्रयोग करते हैं। औसत से किसी भी कसौटी का अनुमान मोटे तौर पर मिल जाता है।

लेकिन औसत से कई बार वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसे समझने के लिए प्रति व्यक्ति आय का उदाहरण लेते हैं। जब आर्थिक असमानता बहुत अधिक होती है तो प्रति व्यक्ति आय से आप आय के वितरण के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

7.       प्रतिव्यक्ति आय कम होने पर भी केरल का मानव विकास क्रमांक पंजाब से ऊँचा है। इसलिए प्रतिव्यक्ति आय एक उपयोगी मापदण्ड बिलकुल नहीं है। राज्यों की तुलना के लिये इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। क्या आप सहमत हैंचर्चा कीजिए।

उत्तरः प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब का स्थान केरल से ऊपर है। पंजाब में शिशु मृत्यु दर अधिक हैसाक्षरता कम है और कक्षा से में निवल उपस्थिति दर भी कम है। यही कारण है कि मानव विकास सूचकांक में केरल का स्थान पंजाब से ऊपर है। अतः हम कह सकते हैं कि प्रति व्यक्ति आय एक उपयोगी मापदण्ड नहीं है। प्रति व्यक्ति आय का उपयोग करते समय अन्य मापदण्डों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

8.       भारत के लोगों द्वारा ऊर्जा के किन स्रोतों का प्रयोग किया जाता हैज्ञात कीजिए। अब से 50 वर्ष पश्चात क्या संभावनाएँ हो सकती हैं?

उत्तरः भारत के ग्रामीण इलाकों आज भी जलावन की लकड़ी तथा गोबर के कंडे आदि ही ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। शहरी इलाकों में रसोई का मुख्य ईंधन है एलपीजी। वाहनों में पेट्रोलियम उत्पादों (पेट्रोलडीजलसीएनजी) का इस्तेमाल होता है। उद्योग धंधों में कोयला और पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल होता है। जिस तेजी से जंगलों की कटाई हो रही है और पशुधन का उपयोग कम हो रहा है उससे लगता है कि आज से पचास वर्ष बाद जलावन की लकड़ी या गोबर के कंडे मिलना मुश्किल हो जाएगा। जिस तेजी से जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है उससे लगता है जीवाश्म ईंधन का भंडार भी लगभग समाप्त हो जाएगा। हमें जल्दी से जल्दी ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को विकसित करना होगा। जिनमें गैर परम्परागत स्रोत जैसे सौर ऊर्जा आदि हैं।

9.       धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तरः धारणीयता से अभिप्राय एक ऐसी निरंतर प्रक्रिया को धारण करना है जो भविष्य की पीढ़ी की उत्पादकता को हानि पहुंचाए बिना वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। धारणीयता का मुद्दा विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब तक देश से बेरोजगारीगरीबीअसमानताएं खत्म नहीं होतीं तथा साथ ही बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए आर्थिक वृद्धि नहीं हो जाती तब तक विकास नहीं हो सकता । धारणीयता विकास में संसाधनों के विवेकशील इस्तेमाल की अनुमति देता है।

10.     धरती के पास सब लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये पर्याप्त संसाधन हैंलेकिन एक भी व्यक्ति के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यह कथन विकास की चर्चा में कैसे प्रासंगिक हैचर्चा कीजिए।

उत्तरः यह कथन महात्मा गांधी द्वारा दिया गया हैः

(i) इसका मतलब है कि पृथ्वी के पास सभी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रचुर संसाधन हैं लेकिन हमारे लालच और विकास की जल्दी मेंहम इन संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं।

(ii) विकास के नाम पर हमने वनों की कटाईअतिचारणवन भूमि पर अतिक्रमणभूजल का अति प्रयोगप्लास्टिक का उपयोग आदि जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं।

(iii) प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है बल्कि विकास प्रक्रिया की आने वाली पीढ़ियों को भी पंगु बना सकता है।

(iv) यदि जीवाश्म ईंधन समाप्त हो जाता हैतो सभी देशों का विकास खतरे में पड़ जाएगा।

(v) इस प्रकारविकास के लिए संसाधनों के संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।

11.     पर्यावरण में गिरावट के कुछ ऐसे उदाहरणों की सूची बनाइए जो आपने अपने आसपास देखे हों।

उत्तरः मेरे शहर में पर्यावरण के गिरावट के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये हैंः

1.       शहर के तीन बड़े तालाब आज नाले के पानी से भरे पड़े हैं।

2.       शहर में पेड़ इतने कम हैं कोई उन्हें अंगुलियों पर गिन ले।

3.       छोटे-छोटे कल कारखानों के कारण हवा प्रदूषित हो चुकी है।

4.       वायु प्रदूषण इतना अधिक है कि सांस लेना भी मुश्किल होता है।

मेरे गाँव में पर्यावरण में गिरावट के प्रमुख उदाहरण जो मैने देखे हैं वे निम्नलिखित हैं :-

1.       मेरे गाँव की नदी सूख चुकी है अब वह वर्ष भर नहीं बहती।

2.       मेरे गाँव के आसपास पेड़ पौधों की संख्या जो बचपन में बहुत अधिक थी अब बहुत कम रह गई है।

3.       मेरे खेत के नलकूप में अब पानी आना बंद हो गया है क्योंकि भूजल स्तर नीचे चला गया है।

4.       बचपन में दिखने वाले जानवर और पक्षी जैसे गिद्धचील तो गायब ही हो गए हैं जबकि गोरैया और कौवा भी अब कम दिखाई पड़ते हैं।

12.     तालिका 1.6 में दी गई प्रत्येक मद के लिए ज्ञात कीजिए कि कौन सा देश सबसे ऊपर है और कौन सा सबसे नीचे।

उत्तरः विभिन्न मापदण्डों पर सबसे ऊपर और सबसे नीचे के देश नीचे दिये गये हैंः

मापदण्ड                                        सबसे ऊपर                सबसे नीचे

प्रति व्यक्ति आय                             श्रीलंका          म्यानमार

अधिकतम आयु                              श्रीलंका          म्यानमार

साक्षरता दर                                    श्रीलंका          बांग्लादेश

स्कूल में नामांकन की दर                   श्रीलंका          पाकिस्तान

13.     नीचे दी गई तालिका में भारत के वयस्कों ( 15-49 वर्ष आयु वाले ) जिनका बी.एम.आई. सामान्य से कम है ( बी.एम.आई. <18.5kg/m2का अनुपात दिखाया गया है। यह वर्ष 2015-16 में देश के विभिन्न राज्यों के एक सर्वेक्षण पर आधारित है। तालिका का अध्ययन करके निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

राज्य                        पुरुष (%)                  महिला (%)

केरल                       8.5                         10

कर्नाटक                    17                          21

मध्य प्रदेश                 28                          28

सभी राज्य                 20                          23

(क) केरल और मध्य प्रदेश के लोगों के पोषण स्तरों की तुलना कीजिए।

उत्तरः मध्य प्रदेश की तुलना में केरल के लोगों का पोषण स्तर बेहतर है।

(इ) क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश के लगभग 40 प्रतिशत लोग अल्पपोषित क्यों हैंयद्यपि यह तर्क दिया जाता है कि देश में पर्याप्त खाद्य हैअपने शब्दों में विवरण दीजिए।

उत्तरः इसके कुछ संभावित कारण निम्नलिखित हैंः

1.       खाद्य उत्पादन का असमान वितरण

2.       अकुशल सप्लाई चेन

3.       जनवितरण प्रणाली की खराब हालत

अन्य बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1. सतत विकास किसके अधिक उपयोग पर केंद्रित है?

अ. अक्षय संसाधन                 ब. जैविक संसाधन                 स. कृषि संसाधन         द. प्राकृतिक संसाधन

2. एच डी आई का मतलब क्या है?

अ. मानव विकास सूचकांक                ब. मानव विकास संकेतक

स. उच्च विकास सूचकांक                 द. बाधित विकास सूचकांक

3. हमारे समाज के विभिन्न वर्गों के विकास लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है -

अ. बल                    ब. लोकतांत्रिक           स. हिंसक आंदोलन     द. आतंकवाद

4. अलग - अलग व्यक्तियों के पास देश के विकास का ........... राष्ट्र हो सकता है -

अ. अलग और साथ ही परस्पर विरोधी                      ब. वही

स. उदासीन                                                        द. उपरोक्त में से कोई नहीं

5. संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव विकास सूचकांक किस वर्ष प्रकाशित किया गया?

अ. 1985                           ब. 1990                            स. 1995                            द. 1999

6.  भारत का सर्वाधिक साक्षर राज्य है -

अ. केरल                            ब. बिहार                             स. हरियाणा                         द. मिजोरम

7.  प्रति वर्ष 2500 अमेरिकी डॉलर या उससे कम प्रति व्यक्ति आय वाले देशों को कहा जाता है -

अ. निम्न आय वाले देश                   ब. विकासशील देश               स. विकसित देश                    द. अमीर देश

8.  केरल में शिशु मृत्यु दर कम है क्योंकि -

अ. यहाँ जलवायु अच्छी है                                              ब. यहाँ की आधारभूत संरचना श्रेष्ठ है

स. यहाँ स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का श्रेष्ठ प्रावधान है       द. यहाँ निवल नामाकंन अनुपात कम है

9. लोगों के बीच एक सामान्य विकास लक्ष्य है -

अ. परिवार                          ब. स्वतंत्रता                         स. आय                              द. सुरक्षा

10.  देशों के विकास की तुलना करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार क्या है?

अ. संसाधन                         ब. जनसंख्या                        स. औसत आय          द. उपरोक्त में से कोई नहीं

11.  यू.एन.डी.पी. के अनुसार किसी देश का विकास मापने का आधार निम्नलिखित में से कौन सा है?

अ. प्रति व्यक्ति आय              ब. साक्षरता दर           स. जीवन प्रत्याशा                 द. उपरोक्त सभी

12. मानव विकास रिपोर्ट किसके द्वारा पेश की जाती है?

अ. विश्व बैंक                        ब. यू एन डी पी           स. डब्ल्यू एच ओ                  द. आई एम एफ

13.     निम्नलिखित में से कौन सा उद्योगपतियों के लिए एक विकासात्मक लक्ष्य होगा?

अ. काम करने के दिनों की अधिकता              ब. बेहतर मजदूरी पाना

स. अधिक बिजली प्राप्त करना                      द. ज्यादा फसल उगाना

14.     निम्नलिखित पड़ौसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है?

अ. श्रीलंका               ब. बांग्लादेश              स. नेपाल                            द. पाकिस्तान

15. देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान होता है?

अ. मानव क्रिया          ब. आर्थिक क्रिया        स. सामाजिक विकास             द. उपरोक्त सभी

16. मानव विकास सूचकांक का संक्षिप्त नाम क्या है?

अ. HDF                 ब. HDI                   स. HDC                           द. UNO

17. आर्थिक विकास मापने की साधारण विधि इनमें से कौन सी है?

अ. जीवन स्तर           ब. औसत आय          स. यातायात के साधन           द. शैक्षिक स्तर

18. 1000 जीवित बच्चों में 1 वर्ष से कम आयु में मरने वाले बच्चों का अनुपात क्या कहलाता है?

अ. जन्म दर               ब. मृत्यु दर                स. शिशु मृत्यु दर                   द. उपरोक्त सभी

19. इनमें से शरीर का पोषण स्तर ज्ञात करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

अ. शरीर द्रव्यमान सूचकांक     ब. मानव विकास सूचकांक      स. मृत्यु दर      द. प्रति व्यक्ति आय

20. मानव विकास रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत में जन्म के समय संभावित आयु क्या थी?

अ. 75.5 वर्ष             ब. 68.8 वर्ष              स. 66.7 वर्ष              द. 72.8 वर्ष

21.     BMI बी एम आइ) का विस्तार रूप क्या है?

अ. Body Management Index      ब. Body Maintenance Index

स. Body Mass Index                  द. Body Mass Instruction

22.     यदि किसी एक व्यक्ति के पास यातायात साधन के रूप में साइकिल है तो यातायात साधन के रूप में उसका विकास का अगला लक्ष्य क्या होगा?

अ. मोटरसाइकिल       ब. साधारण कार         स. महंगी कार             द. हेलीकॉप्टर

23. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?

अ. प्रति व्यक्ति आय    ब. औसत साक्षरता स्तर          स. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति    द. उपरोक्त सभी

24. विश्व बैंक विकास मापने के लिए किस मापदण्ड का प्रयोग करता है?

अ. औसत आय          ब. स्वास्थ्य                          स. शिक्षा                             द. उपरोक्त सभी

25. मानव विकास का मुख्य उद्देश्य क्या है?

अ. सामाजिक विकास ब. जीवन स्तर में सुधार           स. आय में वृद्धि          द.इनमें से कोई नहीं

26. भारत के इनमें से किस राज्य में 90% ग्रामीण लोग राशन की दुकानों का प्रयोग करते हैं?

अ. पश्चिम बंगाल         ब. तमिलनाडु                       स हरियाण                 द. इनमें से कोई नहीं

27. मानव विकास रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत का मानव विकास रैंकिंग क्या है?

अ. 76                     ब. 130                              स. 148                    द. 149

28. मानव विकास रिपोर्ट 2019 के अनुसार विद्यालयी औसत आयु भारत में कितनी है?

अ. 10.9                            ब. 6.5                     स. 5.2                     द. 4.9

29. मानव विकास रिपोर्ट कौन जारी करता है?

अ. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम         ब.यूनेस्को        स. विश्व स्वास्थ संगठन           द. विश्व बैंक

30. जिस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है वह कहलाता है-

अ. विकासशील                   ब. विकसित              स. अल्पविकसित        द. गरीब

31. एक अमीर परिवार की लड़की के लिए विकासात्मक लक्ष्य है-

अ. ज्यादा दिनों का काम पाना                     ब. मंहगी श्रृंगार सामग्री खरीदना

स. भाई के समान स्वतंत्रता हासिल करना         द. बेहतर वेतन प्राप्त करना

32. धरती के पास लागों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन एक भी व्यक्ति के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यह कथन किसका है?

(अ) महात्मा गाँधी                                               (ब) अटल बिहारी बाजपेयी     

(स) सुदरलाल बहुगुणा                                          (द) आचार्य बिनोबा भावे

33. निम्नलिखित में से कौन उद्योगपतियों के लिए एक विकासात्मक लक्ष्य है?

(अ) अधिक दिनों का काम पाना                             (ब) बेहतर मजदूरी पाना

(स) अधिक बिजली प्राप्त करना                               (द) उपरोक्त सभी

34. आर्थिक विकास के अंतर्गत सम्मिलित लक्ष्य है?

(अ) नियमित रोजगार             (ब) स्वतंत्रता              (स) निर्मित और बेहतर मजदूरी           (द) उपयुक्त सभी

35. विकास का लक्षण है?

(अ) आय में वृद्धि करना                                        (ब) स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

(स) निर्मित और बेहतर मजदूरी                               (द) उपयुक्त सभी

36. सार्वजनिक सुविधाओं का उदाहरण है।

(अ) सरकार द्वारा चिकित्सालय खोलना                     (ब) सरकार द्वारा स्कूल खोलना

(स) सरका द्वारा आँगनवाड़ी केन्द्र खोलना                  (द) उपयुक्त सभी

37. मानव विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है?

(अ) शैक्षिक विकास के लिए                                  (ब) राजनीतिक विकास के लिए

(स) सामाजिक विकास के लिए                               (द) उपयुक्त सभी

38. मानव विकास का अर्थ है।

(अ) मानव की सोच में वृद्धि करना                 (ब) मानव में गुणात्मक सुधार करना

(स) मानव की आय में वृद्धि करना                 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

1.       विकास का प्रमुख मानदंड .................... है। (प्रतिव्यक्ति आय/शरीर द्रव्यमान)

2.      पीडीएस का फुल फॉर्म ...................... है। (पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम/प्राइवेट डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल)

3.       .................... संगठन मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करता है। (यू.एन.डी.पी./वर्ल्ड बैंक)

4.       औसत आय को ................. भी कहा जाता है। (प्रतिव्यक्ति आय/राष्ट्रीय आय)

5.      किसी वर्ष में पैदा हुए 1,000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात .................... कहलाता है। (शिशु मृत्यु दर/शिशु जन्म दर)

6.    7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात ................. कहलाती है। (साक्षरता/शिक्षित)

7.       एच डी आई का अर्थ .................... है। (मानव विकास सूचकांक/उच्च परिभाषित संकेतक)

8.       वर्ष 2019 के अनुसार भारत की प्रतिव्यक्ति आय ............. है। (6681 USD/12707 USD)

सही जोड़ी बनाइए -

(1)                                   स्तंभ ’’क‘‘                                                       स्तंभ ’’ख‘‘

1. - 2 एसडी से + एसडी के बीच                                   (क) ज्यादा समर्थन मूल्य

2.       - 2 एसडी से अधिक                                            (ख) स्वास्थ्य

3.       नर्मदा नदी                                                          (ग) दक्षिण अफ्रीका

4.       आइवरी कोस्ट                                                    (घ) सरदार सरोवर

5.       शिशु मृत्यु दर                                                     (ड़) न्यूनभारित

6.       समृद्ध किसान                                                     (च) सामान्य

 

(2)                         स्तंभ ’’क‘‘                                                                           स्तंभ ’’ख‘‘

1.       किसी देश की औसत आय                                                        क. नेट उपस्थिति अनुपात

2.       निम्न आय वाला देश (2019 के अनुसार)                                      ख. साक्षरता दर

3.       प्रति 1000 बच्चों में से वर्ष में जीवित बच्चों का अनुपात               ग. प्रतिव्यक्ति आय

4.       7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या           घ. 2500 डॉलर से कम

5.       स्कूल जाने वाले बच्चों का प्रतिशत                                               ड. शिशु मृत्यु दर

6.       ग्रामीण मजदूर                                                                           च. बेहतर मजदूरी

एक वाक्य में उत्तर दीजिए -

1.       प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से भारत का सर्वाधिक विकसित राज्य कौन सा है?

2.       मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत किस स्थान पर है।

3.       भूमिगत जल किस तरह के स्रोत का उदाहरण है?

4.       अबिदजान शहर किस देश में स्थित है जहाँ के नागरिकों की मौत जहरीले कचरे की वजह से हो गई थी?

5.       प्रतिव्यक्ति आय की गणना सभी देशों के लिए किस मुद्रा में की जाती है?

सत्य/असत्य लिखिए -

1.       हमने विश्व को अपने पूर्वजों से उत्तराधिकार में प्राप्त नहीं किया है - हमने इसे अपने बच्चों से उधार लिया है। 

2.       बिहार गरीब राज्य है।

3.       केरल भारत का विकसित राज्य है।

4.       वस्तुएं और सेवाएं व्यक्तिगत स्तर की अपेक्षा सामुहिक स्तर पर उपलब्ध कराना अधिक सस्ता होता है।

5.       औसत आय तुलना के लिए उपयोगी है किंतु इनके द्वारा असमानताओं की जानकारी नहीं मिलती है।

उत्तरमाला

बहुविकल्पीय प्रश्न

1

12

23

34

2

13

24

35

3

14

25

36

4

15

26

37

5

16

27

38

6

17

28

 

 

7

18

29

 

 

8

19

30

 

 

9

20

31

 

 

10

21

32

11

22

33

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. प्रतिव्यक्ति आय 2. पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम 3. यू.एन.डी.पी. 4. प्रतिव्यक्ति आय 5. शिशु मृत्यु दर 6. साक्षरता 7. मानव विकास सूचकांक  8. 6681 USD

सही जोड़ी &

(1)     1. - (च)  2. - (ड़) 3. - (घ) 4. - (ग) 5. - (ख़) 6. - (क)

(2)     1. - (ग)  2. - (घ़) 3. - (ड़) 4. - (ख) 5. - (ख़) 6. - (च)

एक वाक्य में उत्तर -

1.  पंजाब      2. 131    3. भौमजल स्रोत     4. दक्षिण अफ्रीका     5. अमेरिकी डॉलर

===000===

अति लघुत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 02 अंक ) -

1.       विकास किसे कहते हैं?

उत्तर :- परिवर्तन संसार का नियम है और ये परिवर्तन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में हो सकता है। परिवारक्षेत्रसमाजदेश और दुनिया में होने वाले किसी भी प्रकार के सकारात्मक बदलाव जो मानव जीवन को बेहतरी की ओर ले जाता है वास्तव में वही विकास है।

2.       प्रति व्यक्ति आय के आधार पर विश्व बैंक ने देशों किन दो वर्गां में विभाजित किया है?

उत्तर :- 1. अधिक आय वाले देश 2. निम्न आय वाले देश

3.       आय के अतिरिक्त हमारे जीवन की बेहतरी के लिए किन्हीं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को लिखिए।

उत्तर :- 1. शिक्षा 2. स्वास्थ्य

4.       प्रति व्यक्ति आय किसे कहते है?

उत्तर :- किसी देश की राष्ट्रीय आय में उस देश की जनसंख्या का भाग देने पर प्राप्त भागफल ही प्रतिव्यक्ति आय होती है।

5.       विभिन्न देशों के विकास की तुलना में कुल आय का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है?

उत्तर :- विभिन्न देशों की जनसंख्या भिन्न - भिन्न होने के कारण कुल आय को विकास की तुलना हेतु प्रयोग में नहीं लाया जाता है।

6.       अधिक आय वाले देशों के उदाहरण देते हुए बताएं कि भारत कौन से देशों के वर्ग में आता है?

उत्तर :- अधिक आय वाले देश अमेरिकाजापानइंग्लैंडजर्मनी सिंगापुर आदि हैं। भारत मध्य आय वर्ग वाले देशों के अंतर्गत आता है।

7.       साक्षरता दर शब्द की परिभाषा लिखिए।

उत्तर :- सात वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षरता अनुपात साक्षरता दर कहलाता है।

8.       विकास की धारणीयता का क्या अर्थ है?

उत्तर :- विकास की धारणीयता से हमारा अभिप्राय एक ऐसी निरंतर प्रक्रिया से है जिसमें भावी पीढ़ी की उत्पादकता और जीवन की बेहतरी के लक्ष्यों को नुकसान पहुंचाए बिना वर्तमान पीढ़ी की आवष्यकताओं की पूर्ति करना।

9.       कच्चे तेल के अतिरिक्त भंडार विश्व में कहां कहां स्थित हैं?

उत्तर :- 1. मध्य-पूर्व देश 2. संयुक्त राज्य अमेरिका

10.     नर्मदा घाटी का एक आदिवासी के लिए विकासात्मक लक्ष्य क्या है?

उत्तर :- सरकार द्वारा विस्थापन पर उसे सही मुआवजा मिल सके और रोजी - रोटी की व्यवस्था हो जाएबच्चों की समुचित शिक्षा तथा परिवार के स्वास्थ्य की जरूरतें पूरी हो जावें।

लघुत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 03 अंक ) -

1.       अलग - अलग लोगों की विकास की धारणाएं अलग क्यों हैंनीचे दी गई व्याख्याओं में कौन सी अधिक महत्वपूर्ण है और क्यों?

(क) क्योंकि लोग भिन्न होते हैं।

(ख) क्योंकि लोगों के जीवन स्तर की परिस्थितियां भिन्न हैं।

उत्तर - विभिन्न व्यक्तियों की विकास की अलग-अलग धारणाएँ होती हैं क्योंकि व्यक्तियों की जीवन परिस्थितियाँ भिन्न होती हैं। एक अमीर शहरी परिवार की लड़की के विकास के लक्ष्य निश्चित रूप से बुंदेलखंड के एक किसान से अलग होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी स्थितियांजीवन शैली और परवरिष एक दूसरे से बहुत अलग हैं।

2.       क्या निम्न दो कथनों का एक अर्थ हैकारण सहित उत्तर दीजिए।

(क) लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न होते हैं।

(ख) लोगों के विकास के लक्ष्यों में परस्पर विरोध होता है।

उत्तर - नहींदोनों कथनों का मतलब एक ही नहीं है। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग आकांक्षाएं या विकासात्मक लक्ष्य भिन्न-भिन्न होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे उन चीजों की तलाश करते हैं जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

3.       कुछ ऐसे उदाहरण दीजिएजहाँ आय के अतिरिक्त अन्य कारक हमारे जीवन के महत्त्वपूर्ण पहलू हैं।

उत्तर - यद्यपि आय हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक हैकिन्तु अन्य महत्वपूर्ण चीजें भी हैंजो विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। जैसे :-

(अ) लोग समान व्यवहारस्वतंत्रतासुरक्षा और सम्मान जैसी चीजों की तलाश करते हैं।

(ब) महिलाओं को विभिन्न प्रकार की नौकरियां करने या व्यवसाय चलाने के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है।

4.       ऊपर दिये गए खण्ड के कुछ महत्त्वपूर्ण विचारों को अपनी भाषा में समझाइए।

उत्तर - आर्थिक विकास के अंतर्गत भौतिक सुख सुविधाओं के साथ साथ मानव मूल्यों का भी महत्वपूर्ण स्थान था। महान अर्थशास्त्री कौटिल्य ने अपने ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ में इन विचारों की वृहद व्याख्या की है। अर्थात केवल अच्छी आमदनी ही नहीं अपितु अच्छी शिक्षाअच्छा स्वास्थ्यसम्मानसुरक्षा और समादर भी महत्वपूर्ण हैं।

5.       दिए गए चित्र को देखिए। इस प्रकार के क्षेत्र के विकासात्मक लक्ष्य क्या होने चाहिए?

उत्तर - दिए गए चित्र से स्पष्ट होता है कि दो वर्गों के बीच धन के आधार पर बहुत बड़ा अंतर है। इस क्षेत्र का विकासात्मक लक्ष्य ऐसा हो कि धन का वितरण दोनों वर्गां अमीर और गरीब में समान रूप से हो।

6.       नीचे दी गई अखबार की रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(क) किन लोगों को लाभ हुआ और किन को नही?

(ख) इस देश के विकास के लक्ष्य क्या होने चाहिए?

उत्तर - (क) पेट्रोल और धातुओं से संबंधित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी तथा आइवरी कोस्ट की स्थानीय कंपनी को लाभ हुआ। जबकि अबिदजान शहर के नागरिकों को खतरनाक और जहरीले अवशेषों की वजह से नुकसान हुआ।

(ख) इस देश का विकासात्मक लक्ष्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण होना चाहिए।

7.       तीन उदाहरण दीजिएजहाँ स्थितियों की तुलना के लिए औसत का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर :-

1. क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा प्रति मैच बनाए गए रनों की संख्या निकालने में औसत का प्रयोग होता है।

2.       विद्यालय विद्यार्थियों की ऊँचाई ज्ञात करने सभी की ऊँचाइयों का औसत निकाला जाता है।

3.       किसी मोटर गांड़ी द्वारा ईंधन खपत को औसत में निकाला जाता है।

8.       आप क्यों सोचते हैं कि औसत आय विकास को समझने का एक महत्त्वपूर्ण मापदण्ड हैव्याख्या कीजिए।

उत्तर :- प्रति व्यक्ति आय किसी देश के निवासियों के जीवन स्तर की जानकारी प्रदान करती है। अधिक आय का अर्थ है मानवीय आवश्यकताओं की सभी वस्तुओं का अधिक होना। जो भी लोगों को पसंद है और जो उनके पास होना चाहिएवे उन सभी वस्तुओं को अधिक आय के द्वारा प्राप्त कर पायेंगे। यदि किसी देश में प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हो रही है इसका तात्पर्य है कि उस देश के निवासियों के जीवन स्तर में वृद्धि हो रही है अर्थात उनका जीवन सुधर रहा है। अतः औसत आय विकास को समझने का महत्वपूर्ण मापदंड है।

9.       प्रतिव्यक्ति आय के माप के अतिरिक्तआय के कौन से अन्य लक्षण हैं जो दो या दो से अधिक देशों की तुलना के लिए महत्त्व रखते हैं?

उत्तर : प्रतिव्यक्ति आय के अतिरिक्तआय का समान वितरण आय का ऐसा अन्य लक्षण है जो दो या दो से अधिक देशों या समाजों की तुलना के लिए महत्व रखता है।

10.     मान लीजिए कि रिकॉर्ड ये दिखाते हैं कि किसी देश की आय समय के साथ बढ़ती जा रही है। क्या इससे हम इस निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं कि अर्थव्यवस्था के सभी भाग बेहतर हो गए हैंअपना उत्तर उदाहरण सहित दीजिए।

उत्तर :यदि रिकॉर्ड दिखाते हैं कि औसत आय समय के साथ बढ़ रही हैतो हम यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते कि अर्थव्यवस्था के सभी वर्ग बेहतर हो गए हैं। क्योंकि औसत दो वर्गों की आय में असमानताओं को छुपाता है।

उदाहरण के लिएदो परिवारों ‘अ’ और ‘ब’ हैं जिनकी मासिक आय समान है। परिवार ‘अ’ मेंअधिकांश लोगों की आय अधिक है जबकि परिवार ‘ब’ मेंकुछ लोग धनी हैं और कुछ बहुत कम आय अर्जित कर पाते हैं। इससे परिवार के गैर कमाऊ बेरोजगार सदस्यों को डेटा औसत आय की सीमाओं के कारण दिखाई नहीं देता है।

11.     विश्व विकास रिपोर्ट 2012 के अनुसार निम्न-आय वाले देशों की प्रतिव्यक्ति आय ज्ञात कीजिए।

उत्तर : जिन देशों की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 1,045 डॉलर से कम हैउन्हें निम्न आय देश या अर्थव्यवस्था कहा जाएगा.

12.     एक अनुच्छेद लिखिए कि भारत को एक विकसित देश बनने के लिए क्या करना या प्राप्त करना चाहिए?

उत्तर : ऐसे कई कारक हैं जिन पर भारत को काम करना हैइनमें से कुछ हैंः विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उचित स्वास्थ्य देखभालपेयजलस्वच्छता और पोषण की कमी। भारत को इन मानकों पर सुधार के लिए सुविधाओं को विकसित करने की जरूरत है ताकि वह एक विकसित राष्ट्र बन सके।

विश्लेषणात्मक प्रश्नोत्तर ( 04 अंक ) -

1.       आप क्या ऐसा सोचते हैं कि भूमिगत जल का अति उपयोग हो रहा है?

उत्तर :- भूजल पृथ्वी की सतह के नीचे का पानी है और एक बड़ी जल आपूर्ति है। भूजल के रूप में लगभग 22 प्रतिशत जल भूमि की सतह के नीचे है। भूजल महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कभी-कभी शहरीऔद्योगिक और कृषि उपयोग के लिए निष्कर्षण कुओं के निर्माण और संचालन में भी किया जाता है।

निम्नलिखित कारणों से भूजल का अत्यधिक उपयोग किया जाता हैः

1. विशाल और बढ़ती आबादी और परिणामी पानी की उच्च मांग और असमान पहुंच के कारण।

2. बड़ी आबादी के लिए खाद्यान्न की बढ़ती मांग को बढ़ावा देने के लिए सिंचित क्षेत्रों और शुष्क मौसम की खेती को बढ़ाने के लिए पानी की आपूर्ति का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है।

3ऐसा लगता है कि पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरों में अपार्टमेंट परिसरों या समुदायों में खुद के भूजल पंपिंग उपकरण की व्यवस्था है।

2.       हमने विश्व को पूर्वजों से उत्तराधिकार में प्राप्त नहीं किया है - हमने इसे अपने बच्चों से उधार लिया है।                 विवेचना कीजिए।

उत्तर :- यह कथन ’द ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट’ पुस्तक के लेखक श्री लेस्टर ब्राउन ने दिया है। मिस्टर ब्राउन के मन में यह सर्वविदित विश्वास है कि जो संपत्ति हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है वह हमारी है और हम इसके साथ जो चाहें कर सकते हैं। इसलिएलेखक हमें यह याद रखने के लिए कहता है कि पृथ्वी हमारे उपयोग या दुरुपयोग के लिए नहीं है जैसा हम चाहते हैं। यह कुछ ऐसी है जिसे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने हेतु बाध्य हैं। इसलिएजब हम अपनी वर्तमान जरूरतों के लिए पृथ्वी और उसके संसाधनों का उपयोग करते हैंतो यह देखना हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता न करें।

इसलिएयह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम दुनिया को उन प्राकृतिक संसाधनों से दूर न करें जिनकी हमारी भावी पीढ़ी को आवश्यकता होगी। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि हमें इन संसाधनों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए जो उन्हें बेकार या हानिकारक बनाते हैं।

अभ्यास हेतु विश्लेषणात्मक प्रश्न

High Order Thinking Skills Questions for Practise

1.       वस्तुएं और सेवाएं व्यक्तिगत स्तर की अपेक्षा सामूहिक स्तर पर उपलब्ध कराना अधिक सस्ता है। कैसे उदाहरण देकर समझाइए।

2.       आपके गांवा या शहर या स्थानीय इलाके के विकास के लक्ष्य क्या होने चाहिए।

===000===







Post a Comment (0)
Previous Post Next Post