भारत - आकार और स्थिति कक्षा 9

 

भारत - आकार और स्थिति

अध्याय की समझ विकसित करने हेतु महत्वपूर्ण वीडियो लिंक अवश्य क्लिक करें

https://youtu.be/ewccWcl2eKU

e-Classes By Manish Sir यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि आपको नवीनतम ई कंटेंट की जानकारी तत्काल मिल सके।

https://youtube.com/e-classesbymanishsir

महत्वपूर्ण तथ्य :

1.  भारत उत्तरी गोलार्द्ध पर स्थित देश है।

2.  कर्क रेखा भारत देश को लगभग दो बराबर भागों में विभक्त करती है।

3.  भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी बिन्दु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता है, सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।

4.  भारत भू - भाग का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्गकिलोमीटर है।

5.  विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में भारत का क्षेत्रफल 2.4 प्रतिशत है।

6.  क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां देश है।

7.  भारत की स्थल सीमा लगभग 15200 किमी है।

8.  भारत की समुद्र तट रेखा अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 किमी है।

9.  गुजरात से अरूणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घण्टे का अंतर है।

10. 82030’ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक समय रेखा कहते हैं।

11. भारत की मानक समय रेखा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है।

12. सन् 1869  में स्वेज नहर खोली गई।

13. स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी 7000 किमी कम हो गई।

14. भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है जो पूर्व तथा पश्चिम के मध्य में स्थित है।

15. भारत में 28 राज्य तथा 08 केन्द्र शासित क्षेत्र हैं।

 -----000----

अध्याय के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर :-

प्रश्नावली (पाठ्यपुस्तक आधारित )

1.  निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर लिखिए -

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजस्थान         (ख) उड़ीसा            (ग) छत्तीसगढ़         (घ) त्रिपुरा

उत्तर     (घ) उड़ीसा   

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(क) 97025’ पू0           (ख) 7706’ पू0    (ग) 6807’ पू0        (घ) 82032’ पू0

उत्तर     (क) 97025’ पू0  

(iii) उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती हैं?

(क) चीन             (ख) भूटान                (ग) नेपाल़            (घ) म्यांमार

उत्तर     (ग) नेपाल

 (iv) ग्रीष्मावकाश में यदि आप कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केन्द्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?

(क) पुडुचेरी               (ख) लक्षद्वीप    (ग) अंडमान और निकोबार   (घ) दीव और दमन

उत्तर     (ख) लक्षदीव

 (अ) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए वह कौन सा - सा देश है?

(क) भूटान                (ख) ताजिकिस्तान    (ग) बांग्लादेश                   (घ) नेपाल

उत्तर     (ख) ताजिकिस्तान

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन - कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ौसी हैं?

उत्तर -

अरब सागर में स्थित द्वीप समूह     - लक्षदीव

बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह - अंडमान और निकोबार

भारत के दक्षिण में स्थित पड़ौसी देश - श्रीलंका और मालदीव

 (ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?

उत्तर - रूस, कनाडा, सं.रा.अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया ( कुल छः देश )

(iii) हमारे उत्तर - पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर - पूर्वी पड़ौसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर         उत्तर - पश्चिमी            - 1. पाकिस्तान 2. अफगानिस्तान

                उत्तर                         - 1. चीन 2. नेपाल 3. भूटान

                उत्तर - पूर्वी                - 1. बांग्लादेश 2. म्यांमार

                दक्षिणी द्वीपीय देश      - 1. श्रीलंका 2. मालदीव

(iv) भारत में किन - किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है। उनके नाम बताइए।

उत्तर    1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़  5. झारखंड 6. 0 बंगाल 7. त्रिपुरा   8. मिजोरम

याद रखने की ट्रिक ( मि त्र प र ग म छा झार )

कर्क रेखा भारत के इन राज्यों से गुजरती है।

मि - मिजोरम

त्र - त्रिपुरा

प - पाश्चिम बंगाल

र - राजस्थान

ग - गुजरात

म - मध्य प्रदेश

छा - छत्तीसगढ़

झार - झारखण्ड

3. सूर्योदय अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घण्टे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले होता है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश और गुजरात क्रमाशः भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित है। दोनों में 300 देशांतर का अंतर है। प्रत्येक दो देशांतरों के बीच 4 मिनट के समय का अंतर होता है । इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के समय में ( 300 x 4’ = 120’ ) अर्थात 120 मिनट बराबर 2 घंटे का अंतर आ जाता है जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है। ऐसा भारत के मानक समय के कारण होता है। 82030’ पूर्वी देशांतर के समय को पूरे देश का मानक समय माना गया है। पूरे देश की घड़ियां इसी मानक समय के अनुसार चलती है। कोई स्थान पूर्व में है अथवा पश्चिम में सभी स्थानों पर एक ही समय मान्य रहता है।।

4. हिंद महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- हिंद महासागर के शीर्ष पर भारत की स्थिति केंद्रीय है। भारत को इस स्थिति का प्राचीन काल से लाभ मिलता रहा है। इस स्थिति के कारण भारत के जल मार्ग द्वारा पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया ,दक्षिण तथा दक्षिण- पूर्वी एशिया और पूर्वी एशिया के देशों में पहुंचा जा सकता था। अतः भारत में इन देशों के साथ घनिष्ठ सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंध स्थापित किए। भारत की इस स्थिति का महत्व इस बात से और भी स्पष्ट हो जाता है कि देश के साथ लगते महासागर का नाम भारत अथवा हिंदुस्तान के नाम पर हिंद महासागर पड़ा। हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे निम्न प्रकार से लाभ प्राप्त हुआ है :

1.  व्यापारिक लाभ - समुद्री मार्ग से व्यापार सहज, सुलभ और सस्त पड़ता है जिससे भारत का विभिन्न देशों से व्यापारिक संबंध मजबूत है।

2.  जलवायु - मानसूनी हवाओं से भारत में मानसूनी वर्षा होती है जिससे कृषि उत्पादन बहुत अच्छा होता है।

3.  भारत के भू-राजनीतिक, सामरिक,आर्थिक,व्यापारिक आदि अनेक हितों की पूर्ति हिंद महासागर से ही होती है।

4.  हिन्द महासागर एशिया, यूरोप और अफ्रीका तीनों महाद्वीपों को जोड़ता है तथा इसका तेल व्यापार की दृष्टिकोण से विशेष महत्व है । भारत का लगभग 78% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार हिंद महासागर से ही होता है ।

भारत के संसाधनों की भी एक बड़ी मात्रा इसी महासागर से प्राप्त होता है । भारत के प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम का दो-तिहाई भाग हिंद महासागर की विभिन्न शाखाओं, विशेषकर अरब सागर (बम्बई से खंभात की खाड़ी तक का क्षेत्र) से प्राप्त होता है।

मानचित्र कौशल

निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन किन देशों से मिलकर बनता है?

(iii) कर्क रेखा कौन कौन से राज्यों से होकर गुजरती है?

(iv) भारतीय भू भाग का दक्षिणी शीर्ष बिन्दु।

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भू भाग का दक्षिणी अक्षांश।

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।

(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जल संधि।

(x) भारत के केन्द्र शासित क्षेत्र ।


परियोजना कार्य

प्रश्न 1. अपने राज्य का विस्तार अक्षांश और देशांतर में ज्ञात कीजिए।

उत्तर : इस प्रश्न का समाधान विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से करें।

प्रश्न 2. रेशम मार्ग’ के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए कि किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं?

उत्तर :रेशम मार्ग- रेशम मार्ग प्राचीनकाल और मध्यकाल में ऐतिहासिक व्यापारिक-सांस्कृतिक मार्गों का एक समूह था जिसके माध्यम से एशिया, यूरोप और अफ्रीका जुड़े हुए थे। इसका सबसे जाना-माना हिस्सा उत्तरी रेशम मार्ग है जो चीन से होकर पश्चिम की ओर पहले मध्य एशिया में और फिर यूरोप में जाता था और जिस से निकलती एक शाखा भारत की ओर जाती थी। रेशम मार्ग चीन एवं भूमध्य सागर के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक महत्त्वपूर्ण मार्ग है। क्योंकि इस मार्ग से होने वाले व्यापार में रेशम व्यापार का एक बड़ा हिस्सा होता था, अतः 1877 0 में र्फिड़नेन्ड वॉन रिक्टॉफेन नामक एक प्रसिद्ध जर्मन भूगोलवेत्ता ने इसका नाम ‘रेशम मार्ग’ रख दिया। पारंपरिक रेशम मार्ग पूर्व एवं पश्चिम के बीच संबंध के कारण विकसित हुआ जिसने सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। हाल के वर्षों में रेशम मार्ग एक बार फिर से समुद्री मार्ग एवं थल मार्ग दोनों से प्रयोग किया जा रहा है।

नई विकास योजनाओं द्वारा आवागमन के साधनों का विकास

   सुरंगें बनाकर रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं।

   रोपवे बनाए गए हैं।

   केबिल पुलों का निर्माण किया गया है।

   संचार संसाधनों का विकास किया गया है।

   प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत हर गाँव को मुख्य कस्बे या जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है।

...000...

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर -

1.  भारत का अक्षांश विस्तार क्या है?

(अ) 804’ उ. से 3706’ उ.                   (ब) 804’ उ. से 23030’ उ.  

(स) 1004’ उ. से 23030’ उ.               (द) 6807’ उ. 97025’ उ.

2.  भारत का देशांतर विस्तार क्या है?

(अ) 804’ पू. से 3706’ पू.                   (ब) 804’ पू. से 23030’ पू.  

(स) 1004’ पू. से 23030’ पू.               (द) 6807’ पू. 97025’ पू.

3.  कर्क रेखा कितने अक्षांश से होकर गुजरती है?

(अ) 23030’ उ.    (ब) 23030’ द.            (स) 66030’ उ.    (द) 66030’ द.

4.  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत के मुख्य भू भाग के किस दिशा में स्थित है?

(अ) दक्षिण पश्चिम (ब) दक्षिण पूर्व           (स) दक्षिण           (द) उत्तर

5.  भारत के दक्षिण- पश्चिम दिशा में स्थित द्वीप समूह है -

(अ) लक्षद्वीप         (ब) अंडमान और निकोबार   (स) माजुली द्वीप     (द) बाम्बे हाई

6.  भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु जो 2004 में सुनामी की लहरों में समुद्र में जलमग्न हो गया।

(अ) इंदिरा प्वाइंट  (ब) रामेश्वरम         (स) विवेकानंद रॉक        (द) इनमें से कोई नहीं

7.  भारत का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

(अ) 32.8 हजार वर्ग किमी.          (ब)  68.7 लाख वर्ग किमी.

(स) 32.8 लाख वर्ग किमी.          (द)  23.3 लाख वर्ग किमी.

8.  भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग है?

(अ) 32.8%      (ब)  8.4%       (स)  2.4%      (द)  4.2%

9.  भारत से विश्व के कितने देश क्षेत्रफल में बड़े हैं?

(अ)  चार        (ब)  छह         (स)  सात            (द)  आठ

10. भारत का विस्तार कितने अक्षांश और देशांतरों के बीच है?

(अ)  लगभग 300     (ब)  लगभग 250          (स)  लगभग 400         (द)  लगभग 200

11. भारत की मुख्य भूमि के उत्तरतम बिंदु से दक्षिणतम बिंदु के बीच की दूरी है -

(अ)  2933 किमी     (ब)  3214 किमी          (स)  15200 किमी        (द)  7516.6 किमी

12. भारत की मुख्य भूमि के पूर्वतम बिंदु से अंतिम पश्चिमी बिंदु के बीच की दूरी है -

(अ)  2933 किमी     (ब)  3214 किमी      (स)  15200 किमी    (द)  7516.6 किमी

13. भारत की मानक याम्योत्तर है -

(अ)  23030’ उ.       (ब)  82030’ पू.   (स)  66030’ उ.        (द)  66030’ पू.

14. भारत की स्थल सीमा रेखा कितने किलोमीटर है?

(अ)  2933 किमी     (ब)  3214 किमी      (स)  15200 किमी    (द)  7516.6 किमी

15. भारत की कुल समुद्री तट रेखा कितने किलोमीटर है ?

(अ)  2933 किमी     (ब)  3214 किमी      (स)  15200 किमी    (द)  7516.6 किमी

16. विश्व का मानक समय इनमें से किस रेखा पर निर्धारित किया गया है?

(अ)  देशांतर रेखा      (ब)  अक्षांश रेखा      (स)  दोनों रेखाओं पर    (द)  दोनों पर नहीं

17. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कौन सा है?

(अ)  रूस            (ब)  कनाडा          (स)  अमेरिका         (द)  चीन

18. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

(अ)  मध्यप्रदेश   (ब)  राजस्थान    (स)  उत्तरप्रदेश         (द)  तमिलनाडु

19. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

(अ)  गोवा           (ब)  मणिपुर      (स)  जम्मू और कश्मीर       (द)  त्रिपुरा

20. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

(अ) पांच         (ब)  छह             (स)  सात            (द)  आठ

21. इनमें से कौन-सा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से छोटा है?

(अ)  रूस         (ब)  ऑस्ट्रेलिया       (स)  श्रीलंका      (द)  ब्राजील

22. भारत में राज्यों की संख्या कितनी है?

(अ)  27             (ब)  28                 (स)  29             (द)  09

23. इनमें से कौन सा केंद्र शासित प्रदेश भारत के पश्चिमी और पूर्वी दोनों तट पर स्थित है?

(अ)  दादर नगर हवेली     (ब)  लद्दाख     (स)  पुडुच्चेरी    (द)  चंडीगढ़

24. भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा नहीं है?

(अ)  पाकिस्तान       (ब)  बांग्लादेश (स)  म्यांमार     (द)  भूटान

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

1.  भारत विश्व का ................ बड़ा देश है। ( छठवां / सातवां )

2.  भारत के पश्चिम में ........................ है। ( अरब सागर/बंगाल की खाड़ी )

3.  गुजरात से अरूणाचल प्रदेश के मानक समय में .................. का अंतर है।  ( दो घंटे/चार घंटे )

4.  हिंद महासागर पश्चिम में यूरोप तथा पूर्व में ...................... देशों को मिलाता है। (एशियाई/अफ्रीकी)

5.  स्वेज नहर यातायात के लिए .............. में खेली गई। ( 1869 / 1969 )

6.  भारत में कुल ............... केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ( 09/08)

सही जोड़ी बनाइए -

स्तम्भ ‘क’                   स्तम्भ ‘ख’

(i) सबसे बड़ा देश                 (अ) मध्यप्रदेश

(ii) सबसे बड़ा राज्य              (ब) गुजरात

(iii) द्वीपीय देश                     (स) हिमालय

(iv) वलित पर्वत                    (द) श्रीलंका

(v) पश्चिमी राज्य                    (इ) राजस्थान

(vi) कर्क रेखा                      (फ) रूस

  एक शब्द में उत्तर दीजिए -

1.  भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?

2.  भारत का मुख्य भू भाग कितने अंश अक्षांश के बाद दक्षिण की ओर संकरा होता गया है?

3.  भारत की मानक समय रेखा कहाँ से गुजरती है?

4.  क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा देश भारत से पांच गुने से ज्यादा बड़ा है?

5.  भारत और श्रीलंका के बीच कौन सा छोटा समुद्री रास्ता स्थित है?

6.  भारत किस महासागर के मध्य में स्थित है?

सत्य/असत्य लिखिए -

1.  कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन और रात का अंतर अक्षांश के प्रभाव से होता है।

2.  रियासतों का शासन पूरी से तरह अंग्रेज अधिकारी नियंत्रित करते थे।

3.  कर्क रेखा भारत को लगभग दो भागों में विभाजित करती है।

4.  कर्क रेखा भारत देश को उत्तर से दक्षिण की दिषा में विभाजित करती है।

5.  मानक याम्योत्तर भारत की मुख्य भूमि के मध्य से गुजरती है।

लघुत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 02 अंक )

 प्रश्न 1. सन् 2014 में आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन से उत्पन्न दो राज्यों को लिखिए।

उत्तरः आंध्र प्रदेश को विभाजित करके तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दो राज्य अस्तित्व में आए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है जबकि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में निर्माणाधीन है।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की राजधानियों के नाम बताइए।

उत्तरः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, मध्य प्रदेश की भोपाल और बिहार की पटना है।

प्रश्न 3. अरब सागर को स्पर्श करने वाले चार भारतीय राज्यों के नाम बताइए।

उत्तर :   1. केरल 2. कर्नाटक 3. महाराष्ट 4. गुजरात।

प्रश्न 4. भारत का मानक समय ग्रीनविच के समय से कितना आगे है?

उत्तर : भारत का मानक समय ग्रीनविच के समय से साढ़े पाँच घण्टे आगे है।

 प्रश्न 5. मालदीव कहाँ स्थित है?

उत्तर : मालदीव देश लक्षद्वीप के दक्षिण में स्थित है।

प्रश्न 6. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

उत्तर : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।

प्रश्न 7. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई बताइए।

उत्तर : भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई लगभग 15,200 किमी है।

प्रश्न 8. भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार राज्यों के नाम बताइए।

उत्तर : 1. तमिलनाडु 2.  आंध्र प्रदेश, 3. उड़ीसा तथा 4. पश्चिम बंगाल

प्रश्न 9. देश में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है?

उत्तर : आज देश में राज्यों की कुल संख्या 28 और केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 है।

प्रश्न 10. उत्तर में भारत की सीमा किन राज्यों को स्पर्श करती है?

उत्तर : उत्तर में भारत की सीमा चीन, नेपाल व भूटान देशों को स्पर्श करती है।

प्रश्न 11. भारत की मानक समय रेखा कौन-सी है और यह कहाँ से गुजरती है?

उत्तर : भारत की मानक समय रेखा 82030’ पूर्व देशांतर पर स्थित है और यह उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से होकर गुजरती है।

प्रश्न 12. भारत के दो पड़ोसी द्वीपीय राज्य कौन-से हैं?

उत्तर :   भारत के दो पड़ोसी द्वीपीय राज्य श्रीलंका और मालदीव हैं।

प्रश्न 13. भारत के तीनों ओर स्थित सागरों के नाम बताइए।

उत्तर : भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।

प्रश्न 14. कर्क रेखा से क्या तात्पर्य है?

उत्तर : 23030 उत्तर अक्षांश से गुजरने वाली रेखा है जो पूरे देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है जिसे कर्क रेखा कहा जाता है।

प्रश्न 15. पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केन्द्र शासित क्षेत्रों की संख्या लिखिए।

उत्तर : पश्चिमी तट पर केन्द्र शासित क्षेत्र - 

            1. दमन और दीव 2. दादर और नगर हवेली 3. माहे (पुडुचेरी) 4. लक्षद्वीप

        पूर्वी तट पर केन्द्र शासित क्षेत्र -

            1. यानाम (पुडुचेरी) 2. अंडमान और निकोबार 

प्रश्न 16. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

उत्तर : क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा और गोवा सबसे छोटा राज्य है।

प्रश्न 17. कौन से राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं?

उत्तर : हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना राज्य की सीमा न ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा और न ही समुद्र तट से मिलती है।

लघुत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 03 अंक )

प्रश्न 1. 82030 पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया?

उत्तर : पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव के मिलाने वाली और उत्तर-दक्षिण दिशा में खींची गयी काल्पनिक रेखाओं को याम्योत्तर या ध्रुववृत्त कहते हैं। लन्दन के निकट स्थित ग्रीनिच से जाने वाली यामोत्तर को ’प्रधान यामोत्तर’ माना गया है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरने वाली 82030 यामोत्तर रेखा के समय को भारतीय मानक समय माना गया है क्योंकि यह उन अक्षांश एवं देशांतर रेखाओं के मध्य में स्थित है जिनके बीच हमारा देश भारत स्थित है।        ( मानचित्र देखें ) समय के अंतर के कारण किसी प्रकार के भ्रम से बचने और पूरे देश के लिए एक मानक समय निर्धारित करने के लिए 82030 पू. देशांश से गुजरने वाली रेखा को चुना गया है।


82030 पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है क्योंकि यह भारत के मध्य से गुजरती है।

प्रश्न 2. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?

उत्तर :कन्याकुमारी 804’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है जो कि विषुवत् रेखा या भूमध्य रेखा के समीप है और भूमध्य् रेखा पर दिन-रात बराबर होते हैं। इसलिए कन्याकुमारी में दिन और रात के बीच की अवधि शायद ही कभी एक घंटा भी होती हो जबकि कश्मीर 3706’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है इसलिए कश्मीर में ग्रीष्म और शीत ऋतु में दिन-रात बराबर नहीं होते। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़ा होता है और शीत ऋतु में रात बड़ी होती है।

                  अथवा

कन्याकुमारी भारत के अक्षांशीशीय विस्तार के दक्षिणी छोर 804’ उत्तरी अक्षांश पर और कश्मीर भारत के अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर 3706’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 300 है। जिसका प्रभाव दिना और रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर की दिन - रात की अवधि में अंतर है।

प्रश्न 3. (1) पाकिस्तान (2) चीन (3) म्यांमार और (4) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष उपवर्ग बनाइए।?

उत्तर :

(1) पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य :-

1. पंजाब 2. राजस्थान 3. गुजरात 4. जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित क्षेत्र) 5. लद्दाख (केन्द्र शासित क्षेत्र)

(2) चीन की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य :-

1. हिमाचल प्रदेश 2. उत्तराखंड 3. सिक्किम 4. अरूणाचल प्रदेश 5. जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित क्षेत्र) 6. लद्दाख (केन्द्र शासित क्षेत्र)

(3) म्यांमार की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य :-

1. अरूणाचल प्रदे 2. नगालैंड 3. मणिपुर 4. मिजोरम

(4) बांग्लादेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य :-

1.  मेघालय 2. असम 3. पश्चिम बंगाल

प्रश्न 4. 1947 के पूर्व भारत में किस तरह के राज्य हुआ करते थे?

उत्तर : सन् 1947 के पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे, प्रान्त और रियासत। वासराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रान्तों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।

प्रश्न 5. स्कूल भुवन क्या है?

उत्तर : स्कूल भुवन एक पार्टल है जो दे के प्राकृतिक संसाधनों, पया्रवरण और सतत विकास में उनकी भूमिका के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता लाने के लिए मानचित्र आधारित षिक्षा प्रदान करता है।

प्रश्न 6. उपमहाद्वीप किसे कहते हैं? कौन से देश मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप बनाते हैं।

उत्तर : उपमहाद्वीप एक विशाल भौगोलिक इकाई है जो शेष महाद्वीप से अलग दिखाई देती है। अर्थात जब कोई स्थान किसी महाद्वीप का ही हिस्सा होता है लेकिन तुलनात्मक रूप से अलग और छोटा होता है तो उसे उपमहाद्वीप कहते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सम्मिलित हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर ( 04 अंक )

प्रश्न 1. भारत की भौगोलिक स्थिति और विस्तार को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है। भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है। यह विश्व के कुल भू-भाग का 2.4 प्रतिशत है। भारत की मुख्य भूमि 804 उत्तरी अक्षांश से 3706 उत्तरी अक्षांशों के बीच फैली हुई है। भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807 पू. से 97025’ पूर्वी देशान्तरों के बीच है। कर्क रेखा (23030 उ.) भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटता है। भारत हिन्द महासागर के शीर्ष पर अपनी केन्द्रीय स्थिति के कारण सभी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों का केन्द्र स्थल है। परिणामस्वरूप विश्व के लगभग सभी देशों के साथ भारत के व्यापारिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक सम्बन्ध हैं।

प्रश्न 2. भारत दक्षिण एशिया में महत्त्वपूर्ण सामरिक स्थिति में है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : भारतीय भू-भाग पूर्व एवं पश्चिम एशिया के मध्य में स्थित है। भारत, एशिया महाद्वीप का दक्षिणी में विस्तार है। भारत पश्चिम स्थित यूरोपीय देशों को पूर्व में स्थित एशियाई देशों से जोड़ने वाले हिन्द महासागर में समुद्री मार्ग के सामरिक केन्द्रीय स्थिति में है। भारतीय भूखंड पूर्व एवं पश्चिम एशिया के मध्य में स्थित है। भारत का जो भाग एशिया महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। वह भारत को इसके उत्तर, पश्चिम एवं पूर्व में स्थित विभिन्न देशों से जोड़ता है। दक्षिण प्रायद्वीप हिन्द महासागर में दूर तक चला गया है जिससे भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशियाई, अफ्रीका और यूरोप तथा दक्षिणपूर्वी एवं पूर्वी तट से पूर्व एशिया के देशों के साथ नजदीकी संबंध बनाने में मदद मिलती है।

प्रश्न 3. भारत को उपमहाद्वीप का दर्जा क्यों दिया जाता है? भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है?

उत्तर : उपमहाद्वीप को समझने के पहले हमें द्वीप को समझना होगा।

द्वीप - पानी के बीच स्थित स्थल खंड को द्वीप कहते हैं, यह पानी नदी का भी हो सकता है और समुद्र का भी।

उपमहाद्वीप - यह स्थलखंड द्वीप की तुलना में बड़े तथा महाद्वीप की तुलना में छोटे होते हैं।

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। हिमालय पर्वत इसे शेष एशिया से पृथक् करता है तथा तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण भारत , एशिया का भाग होते हुए भी एक विशिष्ट भौगोलिक इकाई बन जाता है। यही कारण है कि भारत को उपमहाद्वीप का दर्जा दिया जाता है।

भारतीय उपमहाद्वीप में भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव आदि देश शामिल हैं।

प्रश्न 4. कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। इन दोनों भागों का संक्षिप्त विवेचन कीजिए।

उत्तरः कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। इस प्रकार भारत देश उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में विभाजित हो जाता है। इन दोनों भागों को इस प्रकार से समझा जा सकता है।

भारत का उत्तरी भाग - कर्क रेखा के उत्तर में भारत का विशाल भू-भाग फैला हुआ है। इसका विस्तार पूर्व से पश्चिम की ओर है। इसमें ऊँचे पर्वत , सदानीरा नदियां तथा विशाल मैदान स्थित हैं।

भारत का दक्षिणी भाग - कर्क रेखा के दक्षिण में भारत का फैला हुआ भाग त्रिभुजाकार है। इस त्रिभुज का आधार उत्तर की ओर है। दक्षिण की ओर जाते हुए यह भाग संकीर्ण होता जाता है। जो मुख्य रूप से प्रायद्वीपीय पठार एवं पश्चिमी तटीय मैदान सम्मिलित हैं। इस भाग को प्रायद्वीपीय पठार अथवा दक्षिण का पठार भी कहते हैं।

प्रश्न 5. विश्व क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की स्थिति स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है। इससे बड़े 6 देश हैं-रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील तथा आस्ट्रेलिया।

    यह तीन गोलार्द्धों में स्थित है-उत्तरी गोलार्द्ध, पूर्वी गोलार्द्ध तथा स्थलीय गोलार्द्ध।

   इसका पूर्व-पश्चिम विस्तार 2,933 किमी तथा उत्तर दक्षिण विस्तार 3,214 किमी है।

   इसका कुल क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.4% है।

   पूर्वी सीमा पर बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी सीमा पर अरब सागर तथा दक्षिणी सीमा पर हिंद महासागर इसकी प्राकृतिक सीमा निर्धारित करते हैं।

   पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में चीन, उत्तर में नेपाल, पूर्व में म्यांमार तथा बांग्लादेश भारत की स्थल सीमा निर्धारित करते हैं।

प्रश्न 6. मानक समय से क्या अभिप्राय है? क्या भारत में मानक समय व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें।

उत्तर : साधारणतः देश के मध्य भाग से गुज़रने वाली देशांतर रेखा पर स्थानीय समय को पूरे देश का मानक समय माना जाता है। भारत में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गुजरने वाले 82030’ पूर्वी देशांतर के स्थानीय समय को भारतीय मानक समय माना जाता है।

देश के पूर्वी तथा पश्चिमी छोर के स्थानीय समय में लगभग दो घंटे का अंतर है। देश का पूर्वी क्षेत्र वर्तमान मानक समय के अनुसार काम करने में असहज रहता है। इसी कारण पूर्वी क्षेत्र के लिये अलग मानक समय की मांग समय-समय पर उठती रही है। वर्तमान मानक समय के प्रति पूर्वी क्षेत्र की असहजता के पीछे निम्नलिखित कारण हैं :-

    देश के पूर्वी हिस्से में सूर्योदय सुबह लगभग 4 बजे (अरुणाचल प्रदेश में) हो जाता है, परन्तु शेष भारत की तरह यहाँ भी दफ्तर जाने का समय सुबह 10 बजे का है अर्थात् दिल्ली में कोई व्यक्ति तरोताज़ा होकर दफ्तर पहुँचता है और उत्तर पूर्वी राज्यों में वह दिन का काफी समय गुज़रने के बाद दफ्तर पहुँचता है। एक प्रकार से वह काम से लौटते हुए नहीं, बल्कि जाते वक्त भी थका हुआ होता है।

   पूर्वी-पश्चिमी छोर के स्थानीय समय में इतने अंतर के कारण मानव श्रम तथा वर्ष भर में अरबों यूनिट बिजली का नुकसान होता है। मानव श्रम की हानि से निश्चित तौर पर इन राज्यों का विकास बाधित होता है।

   ब्रिटिश काल के दौरान देश में तीन अलग-अलग मानक समय थे। बॉम्बे मानक समय, कलकत्ता मानक समय और चाय बागान मानक समय। असम के चाय बागानों में यह मानक समय अब भी लागू है । 

हाल ही में यह मुद्दा संसद में उठाया गया है, जिसके बाद सरकार भी इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह तो निश्चित है कि अलग मानक समय की व्यवस्था से मानव श्रम का उचित प्रबंधन और बड़ी मात्रा में बिजली की बचत की जा सकती है।

एक अन्य उपाय के अनुसार अलग-अलग मानक समय बनाने के बजाए पूर्वोत्तर राज्यों में काम-काज़ का समय एक या दो घंटे पहले करना भी इस समस्या का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान हो सकता है।

प्रश्न 7. भारत के सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी भू-भाग में सूर्योदय के समय में अंतर का क्या कारण है?

उत्तर : भारत के सबसे पूर्वी छोर पर पश्चिमी सिरे से 2 घंटे पहले सूर्य उदय होता है। अर्थात् अरुणाचल प्रदेश का वासी जब अपनी प्रातः की दिनचर्या प्रारंभ करता है, उस समय गुजरात प्रदेश का निवासी आराम से सोया होता है। दूसरी ओर सायं के समय अरुणाचल प्रदेश का निवासी दैनिक कार्य को समाप्त कर विश्राम करने की स्थिति में होता है, उस समय गुजरात का निवासी अपने दैनिक कार्य को समाप्त करने में जुटा होता है। भारत का देशांतरीय विस्तार 300 है। दो देशांतरों के बीच सूर्य की पहुंच का अंतर 4 मिनट का होता है। पूर्वी और पश्चिमी सीमांतों पर 30 x 4 = 120 मिनट अर्थात् 2 घंटे का अंतर हो जाता है। 

प्रश्न 8. कन्याकुमारी में दिन और रात की अवधि में कम अंतर पाया जाता है जबकि कश्मीर में यह अंतर अधिक है। ऐसा क्यों?

उत्तर : विषुवत् वृत्त (भूमध्य रेखा) पर स्थित स्थानों को छोड़ सभी स्थानों पर दिन और रात असमान होते हैं। विषुवत वृत्त (भूमध्य रेखा) से ध्रुवों की ओर जाने पर दिन-रात की अवधि में अंतर बढ़ता जाता है। यहाँ तक कि ध्रुवों पर छः महीने की रात और छः महीने का दिन होता है।

भारत का अक्षांशीय विस्तार 804’ उत्तर से लेकर 3706 तक है। कन्याकुमारी भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम सिरा है, जो विषुवत् वृत्त (भूमध्य रेखा) के निकट है। अतः कन्याकुमारी में यह अंतर केवल 45 मिनट का हो जाता है।

कश्मीर के भारत का उत्तरतम भाग है जहाँ यह अंतर बढ़कर 5 घंटे का हो जाता है।

प्रश्न 9. भारत के राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर : वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 9 संघशासित क्षेत्र हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है।

राज्य -                              केन्द्रशासित क्षेत्र

1.  पंजाब                            1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2.  हरियाणा                        2. लक्षद्वीप

3.  हिमाचल प्रदेश               3. चण्डीगढ़

4.  उत्तर प्रदेश                    4. दादर एवं नगर हवेली और दमन और दियू

5.  बिहार                            5. दिल्ली

6.  पश्चिम बंगाल                  6. पुडुचेरी

7.  सिक्किम                       7. लद्दाख

8.  असम                            8. जम्मू और कश्मीर

9.  नगालैंड                         

10. अरुणाचल

11. मणिपुर

12. मिजोरम

13. मेघालय

14. त्रिपुरा

15. उड़ीसा

16. मध्य प्रदेश

17. राजस्थान

18. गुजरात

19. महाराष्ट्र

20. गोवा

21. आंध्र प्रदेश

22. कर्नाटक

23. केरल

24. तमिलनाडु

25. छत्तीसगढ़

26. उत्तराखण्ड

27. झारखण्ड

28. तेलंगाना।

उल्लेखनीय है कि दमन व दीव दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं जबकि करैकल, यमन व माहे, ये तीन स्थान केन्द्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी के अंतर्गत आते हैं।

प्रश्न 10. भारत की स्थिति और विस्तार का वर्णन कीजिए।

उत्तर : उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। इसका भौगोलिक विस्तार 804 उत्तर से 3706 उत्तरी अक्षांश तक तथा 6807 पूर्व से 97025 पूर्व देशान्तर तक फैला है। 23030 उत्तर अक्षांश रेखा जिसे कर्क रेखा भी कहते हैं, भारत को दो लगभग बराबर भागों में बांटती है। भारत के मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जो कि बंगाल की खाड़ी में तथा लक्षद्वीप समूह अरब सागर में क्रमशः स्थित हैं। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ऐसे राज्य हैं जिनमें से कर्क रेखा गुजरती है।

भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। भारत की थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किमी और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह को मिलाकर 7,516 किमी है। भारत उत्तर-पश्चिम, उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वतों से घिरा हुआ है। यह दक्षिण में 220 उत्तर अक्षांश से हिन्द महासागर की ओर संकरा होता चला गया है जहाँ इसे दो सागरों पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी में विभाजित कर देता है।

===000===

अभ्यास हेतु विश्लेष्णात्मक प्रश्न

High Order Thinking Skills Questions For Practice

1.  गोलार्द्ध किसे कहते हैं?

2.  अपने राज्य का अक्षांश और देशांतर विस्तार ज्ञात कीजिए।

3.  स्वेज नहर के बारे में जानकारी जुटाइए।

 ---xxx---

उत्तरमाला

बहुविकल्पीय प्रश्न -

1

7

13

19

2

8

14

20

3

9

15

21

4

10

16

22

5

11

17

23

6

12

18

24

रिक्त स्थानों की पूर्ति -
1. सातवां     2. अरब सागर    3. दो घंटे    4. एशियाई    5. 1869     6. 08

सही जोड़ी -
(i-  (फ) , (ii- (इ) , (iii- (द) , (iv- (स) , (v- (ब) , (vi- (अ)

एक वाक्य/शब्द में उत्तर -
1.  उत्तरी 2. लगभग 220  3. उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से  4. रूस  5. पाकजलसंधि 6. हिंद

सत्य/असत्य -
1.  सत्य 2. असत्य  3. सत्य  4. असत्य  5. असत्य
===000===


धन्यवाद 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post